भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 26496, पिछले 24 घंटों में 49 की मौत, 1990 नए मामले

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में लगातार बढ़ रहा है। हर रोज इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 26498 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 1990 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 49 लोगों की मौत हो गई है। भारत में अबतक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 824 तक पहुंच गई है। जबकि 5804 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus : India में मरीजों की संख्या 26 हजार के पार, अब तक 824 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    corona

    शनिवार को 1490 संक्रमण के नए मामले सामने आए थे, जबकि 56 लोगों की मौत हो गई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन लगातार लोगों से कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी दिशानिर्देश का पालन करने की अपील कर रहा है। भारत सरकार ने पूरे देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है और लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने घर में ही रहें, जबतक बेहद आवश्यक ना हो वह अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। रविवार को सरकार ने देशभर में छोटी दुकानों को कोलने का भी निर्देश दिया है। हालांकि जिन शहरों में हॉटस्पॉट हैं और कोरोना संक्रमण के मामले अधिक आए हैं, वहां पर पहले की ही तरह लॉकडाउन के सख्त नियमों का पालन किया जाएगा।

    दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की बात करें यह संख्या 2919404 तक पहुंच गई है, जबकि तकरीबन दो लाख लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। कोविड 19 की वजह से अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 2,494 लोगों की मौत हुई है, जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार रात को बताए गए आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में अब तक मरने वालों आंकड़ा 53,511 के पार पहुंच गया है। कोरोना संक्रमित रोगियों एवं उससे मौत के मामले संयुक्त राज्य अमेरिका अभी शीर्ष पर बना हुआ है। उसने स्‍पेन और इटली को पीछे कर द‍िया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+