COVID 19: भारत में फिर पैर पसारने लगा कोरोना, जानिए किस राज्‍य में कितने मामले?

COVID 19: एशिया कुछ देशों में कोविड-19 में फिर पैर पसारने लगा है। भारत के केरल, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु और महाराष्‍ट्र के शहरों में हाल के दिनों में कोराेना के नए मामलों में बढ़ोत्‍तरी हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी राज्यों में सतर्क हो गए हैं और कोरोना के लक्षणों वाले मरीजों की जांच शुरू करवा दी है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार मई 2023 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बताया गया था कि महामार समाप्‍त हो चुकी है, इसके बावजूद कोराना वायरस और उसके वेरिंएट का खतरा बना हुआ है। मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और अहमदाबाद समेत कई शहरों में कोरोना केस बढ़े रहे हैं। हालांकि इन कोरोना मामलों में कोई गंभीर केस सामने नहीं आया है और ना ही कोरोना से जुड़ी मौत की भी सूचना है।

COVID 19

महाराष्‍ट्र में बढ़ रहे कोविड 19 केस

महाराष्‍ट्र के राज्‍य स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार वर्तमान समय में 52 मरीजों में कोरोना के लक्षण नजर आए हैं, जिसमें से 16 मरीजों का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। बीएमसी की रिपोर्ट के अनुसार मई महीने में कोविड मरीजों की संख्‍या में वृद्धि हुई है। मुंबई के दो अस्‍पताल सेवल हिल्‍स ओर कस्‍तूरबा अस्‍पताल में कोविड रोगियों के बेड रिजर्व किए गए हैं। जनवरी से लेकर अब तक कोविड से दो मौतें हो चुकी हैं। हालांकि इन मरीजों को दो अन्‍य गंभीर बीमारियां थीं। एक कैंसर का मरीज था। जनवरी से लेकर अब तक 106 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से 101 मरीज मुंबई और बाकी पांच पुणे, ठाणे और कोल्‍हापुर से थे। NHSRCL ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट के लिए 300 किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण पूरा किया

पुणे में कोरोना मरीजों के लिए 50 बेड रिजर्व किया गया

हालांकि, पुणे ने सार्वजनिक अस्पतालों में वर्तमान में कोई भी कोविड-19 का पेसेंट भर्ती नहीं है इसके बावजूद सतर्कता बनाए रखी है। नगर निगम के अधिकारियों ने एहतियाती कदम के रूप में नायडू अस्पताल में 50 बेड आरक्षित किए हैं। पुणे नगर निगम की स्वास्थ्य प्रमुख डॉ. नीना बोराडे ने कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। Weather Forecast: मुंबई में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी, जानिए IMD का ताजा अपडेट

कर्नाटक में 16 कोरोना के मरीज

कर्नाटक और गुजरात में भी स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है, दोनों राज्यों में सक्रिय मामले सामने आ रहे हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने 16 सक्रिय मामलों की पुष्टि की है जिसमें अधिकांश केस बेंगलुरु के हैं।

गुजरात के अहमदाबाद में एक दिन में आए 7 कोविड पॉजिटिव

वहीं गुजरात के अहमदाबाद में एक दिन सात कोविड 19 के पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पिछले साल से हर महीने औसतन एक मामले वाले शहर के लिए बड़ी वृद्धि है। सभी प्रभावित व्यक्ति घर पर ही आइसोलेशन में हैं।

तमिलनाड़ु में कोरोना के 12 केस

तमिलनाडु में पुडुचेरी में 12 नए मामले सामने आए हैं। चेन्नई में एक बदलाव देखा जा रहा है, यहां शुरू में इन्फ्लूएंजा के कारण होने वाले बुखार को अब कोविड-19 से जोड़ा जा रहा है। इस बदलाव के कारण कुछ अस्पतालों ने संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए अंग प्रत्यारोपण और हार्ट सर्जरी टाल दी गई हैं। सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ. टीएस सेल्वाविनायगम ने विशेष रूप से भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि उन्‍होंने आश्वस्त किया है कि घबराने की कोई बात नहीं है लेकिन ये कोरोना गायब नहीं हुआ है।

कोविड 19 को लेकर क्‍या बोले स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ?

स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के अनुसार वतर्मान समय में बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने की सलाह दी गई है। डॉक्‍टरों के अनुसार हल्‍के कोविड लक्षण दिखने पर जांच अवश्‍य करवाए। हालांकि कोविड 19 के मौजूदा मामलों में कोई गंभीर खतरा देखने को नहीं मिल रहा है इस‍के बाजवूद डॉक्‍टरों ने सार्वजनिक स्‍थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+