Weather Forecast: मुंबई में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Weather Forecast: दिल्ली, यूपी,बिहार जहां भयंकर गर्मी की गिरफ्त में हैं, तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका है। मंगलवार शाम को मुंबई और उसके आस-पास के इलाके में तगड़ी बारिश हुई है, जिसने जनजीवन को काफी अस्त-व्यस्त कर दिया है, भारी बारिश के चलते सड़कों पर लंबा जाम लग गया, जिसकी वजह से लोगों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आज भी भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका जताई है। आईएमडी ने मुताबिक आज से लेकर 24 मई तक मुंबई और आसपास के शहरों में ज्यादा बारिश होने का अनुमान है।

Weather Forecast

मौसम विभाग ने राज्य के कई शहरों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मुंबई में जहां येलो अलर्ट है, वहीं कई अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

बारिश के चलते आईपीएल मैच पर मंडराया खतरा

मुंबई में बारिश की आशंकाओं के बीच आज रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल मैच के प्रभावित होने की आशंकाओं को बढ़ा दिया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है इसी के चलते महाराष्ट्र में भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण कोंकण, मुंबई और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में स्थिति बिगड़ सकती है इसलिए यहां पर लोगों को काफी सचेत रहने की जरूरत है।

वक्त से पहले पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि केरल में 27 मई तक मानसून पहंच सकता है। उसने कहा कि 'अगले 4-5 दिनों के दौरान केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं, इसलिए प्रीमानसून की स्थिति बनी हुई है। इस कारण केरल के कई जिलों में 'रेड अलर्ट' और कई स्थानों पर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी है।

यहां जारी है रेड अलर्ट

कासरगोड, कन्नूर, वायनाड और कोझीकोड।

यहां जारी हैं ऑरेंज अलर्ट

पलक्कड़, मलप्पुरम और त्रिशूर ।

यहां जारी हैं येलो अलर्ट

इडुक्की, एर्नाकुलम, कोट्टायम, अलपुझा और पथानामथिट्टा ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+