Covid-19: देश में कोरोना के 8503 नए मामले, पिछले 24 घंटों में 624 लोगों की महामारी ने ली जान
नई दिल्ली, 10 दिसंबर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस मामलों संबंधी शुक्रवार के आंकड़े जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 के नए केस में गुरुवार के मुकाबले मामूली गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देशभर से कोरोना के कुल 8503 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 7678 लोग ठीक भी हुए। दुख की बात ये है कि मौत के आंकड़ा बढ़ा है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार 624 लोगों ने अपनी जान गंवाई।
Recommended Video

देश में कुल एक्टिव कोरोना वायरस मामलों की बात करें तो इसकी संख्या 94,943 है। वहीं, अब तक महामारी से देश में कुल 3,46,74,744 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 4,74,735 की मौत हुई और 3,41,05,066 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी। कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद केंद्र और राज्य सरकारे अधिक सावधानी बरत रही हैं। भारत में ओमिक्रॉन के 25 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: क्या भारत में भी लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज, इस अहम बैठक में आज होगा फैसला
वहीं, दूसरी ओर कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान युद्धस्तर पर जारी है, अब तक कुल 1,31,18,87,257 डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें पहली और दूसरी खुराक दोनों शामिल है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के 55 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 73 मरीजों ठीक भी हुए। वहीं, हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 52 नए मरीज मिले हैं। जिस वजह से एक्टिव केस की संख्या 672 हो गई है। कर्नाटक में कोरोना के 373 नए केस, 4 की मौत और 292 हुए ठीक।












Click it and Unblock the Notifications