क्या भारत में भी लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज, इस अहम बैठक में आज होगा फैसला

क्या भारत में भी लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज, इस अहम बैठक में आज होगा फैसला

नई दिल्ली, 10 दिसंबर: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बीच भारत में भी कई लोगों ने कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज की मांग की है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड वैक्सीन को बूस्टर खुराक के रूप में देने के लिए भारत सरकार से मंजूरी भी मांगी है। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय दवा नियामक की विषय विशेषज्ञ समिति की आज शुक्रवार को बैठक होने की संभावना है। इस बैठक में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज की भारत में जरूरत है या नहीं, इसपर चर्चा की जाएगी।

Recommended Video

    Omicron In India: Modi Government ने लोगों को दी ये चेतावनी | Coronavirus In India | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus vaccine

    हिन्दु्स्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के वैक्सीन डोज के आवेदन और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के एक परीक्षण के मूल्यांकन के आवेदन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    एक अधिकारी ने कहा, राष्ट्रीय दवा नियामक की जब विषय विशेषज्ञ समिति की बैठक होती है, तो आवेदकों को अपना मामला प्रस्तुत करने का मौका दिया जाता है। इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हो सकता है।

    ये बैठक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रारंभिक डेटा को देखते हुए बूस्टर डोज की कितनी आवश्यकता इसके लिए किया जा रहा है। हालांकि एक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया की ताकत न केवल एंटीबॉडी पर नहीं बल्कि यह भी टी-कोशिकाओं पर भी निर्भर करती है।

    सुप्तनिक-वी के लिए आरडीआईएफ के साथ साझेदारी करने वाली डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से स्पुतनिक लाइट वैक्सीन की बूस्टर खुराक के रूप में प्रभावकारिता और सुरक्षा का मूल्यांकन करने के लिए चरण -3 क्लिनिकल ट्रायल करने की अनुमति मांगी है।

    इससे पहले, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने देश में वैक्सीन के पर्याप्त स्टॉक और नए कोरोनो वायरस वेरिएंट के प्रभाव को देखते हुए बूस्टर शॉट की मांग का हवाला देते हुए भारत के ड्रग रेगुलेटर से बूस्टर खुराक के रूप में कोविशील्ड के लिए मंजूरी मांगी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+