COVID-19: तमिलनाडु में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा 798 मरीज, संक्रमितों की कुल संख्या 8000 के पार

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 67152 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 44029 एक्टिव केस हैं। 20916 लोग ठीक हो गए हैं और 2206 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोरोना वायरल का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट महाराष्ट्र है लेकिन पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु से सामने आए कोरोना के नए मामलों ने केंद्र और राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु में एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 798 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8,002 हो गई है।

COVID-19 798 patients reported in a day in Tamil Nadu, total number of infected cross 8000

Recommended Video

    Coronavirus:देश में मरीज़ों का आंकड़ा 70,000 के पार, करीब 2,300 ने गंवाई जान | वनइंडिया हिंदी

    गौतलब है कि देशव्यापी लॉकडाउन को लागू हुए 50 दिन से ज्यादा हो गया है लेकिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले कुछ सप्ताह से तमिलनाडु में कोविड-19 मरीजों की संख्या में तेजी से उछाल आया है जिसके बाद राज्य कोरोना सूची प्रदेशों में तीसरे स्थान पर आ गया है। सोमवार को तमिलनाडु में एक दिन में सबसे अधिक मरीज सामने आए। इस दिन 798 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि के बाद अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,002 हो गई है। इस दौरान राज्य में कोरोना से 6 मौतें भी हुई हैं।

    तमिलनाडु में महामारी से अब तक 53 लोगों की जान जा चुकी है वही, 2051 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। राज्य में कुल 5,898 कोरोना के एक्टिव मरीज है। हाल के दिनों में तमिलनाडु में देखे गए कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि का एक कारण राज्य द्वारा किए जा रहे परीक्षणों की संख्या में तेजी से वृद्धि बताई गई है। तमिलनाडु ने कई और लोगों का परीक्षण किया है, जिससे कई सकारात्मक मामले सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 2806 नमूनों का परीक्षण कर रहा है।

    बना तीसरा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य
    बता दें कि तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या दिल्ली से ज्यादा हो गई है। कोरोना प्रभावित राज्यों में देश में महाराष्ट्र और गुजरात के बाद तमिलनाडु अब तीसरे नंबर पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को सामने आए 699 नए मामले और सोमवार को सामने आए 798 नए केस के चलते राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8000 के पार चला गया है।

    यह भी पढ़ें: सात बार कोरोना पॉजिटिव आया गुजरात का 19 वर्षीय लड़का, तबियत ठीक, लेकिन नहीं जा रहा वायरस

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+