WHO ने रोकी भारत बायोटेक निर्मित वैक्सीन की अंतर्राष्ट्रीय सप्लाई, कंपनी ने अब उठाया ये कदम
नई दिल्ली, 3 अप्रैल। कोरोना वैक्सीन का निर्माण करने वाली कंपनी भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर झटका लगा है। हैदराबाद की इस कंपनी की ओर निर्मित की जा रही कोवैक्सीन (COVAXIN) की सप्लाई को लेकर डब्ल्यूएचओ ने यह निर्णय लिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोवैक्सीन की अंतर्राष्ट्रीय सप्लाई पर रोक लगा दी है। वहीं इससे पहले ही कोवैक्सीन उत्पादन में अस्थाई रूप से कमी लाने की बात कही गई थी। दवा कंपनी की ओर जारी बयान में इसके लिए कुछ अहम कारणों का हवाला दिया गया।

Recommended Video
डब्ल्यूएचओ की ओर से भारत बायोटेक की सप्लाई अस्थाई तौर पर रोक दी है। हैदराबाद स्थित वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक ने शुक्रवार को यह घोषणा कर दी थी। जिसमें कंपनी की ओर से यह कहा गया था कि वह अपने सभी विनिर्माण संयंत्रों में कोविड वैक्सीन कोवैक्सीन के उत्पादन में अस्थायी रूप से कमी लाएगी। कंपनी की ओर से इसका कारण मांग में कमी और खरीद एजेंसियों को आपूर्ति दायित्वों को पूरा करने प्रतिबद्धता की बात कही। हालांकि कंपनी ने उत्पादन में अस्थाई रूप से कटौती करन की घोषणा की। भारत बायोटेक की ओर से कहा गया कि इस दौरान कंपनी अपनी सुविधा, रखरखाव समेत अन्य गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करेगी। भारत बायोटेक की ओर कहा गया कि चूंकि कोविड-19 के सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल को पूरा करने के लिए पिछले एक साल के दौरान निरंतर वैक्सीन के उत्पादन का कार्य किया गया। अब वैक्सीन के निर्माण के संयंत्रों और सुविधाओं की मरम्मत करने की आवश्यकता है।
कंपनी निरीक्षण के दौरान WHO ने पाई थी कमी
गत 14 मार्च से 22 मार्च तक भारत बायोटेक के प्लांट का विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का ईयूएल निरीक्षण हुआ था। जिसमें दौरान भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों ने दवा कंपनी को सुझाव दिए थे। कंपनी की ओर से इसमे जल्द सुधार लाने की बात कही गई थी।
वैक्सीन के प्रभाव पर नही जताई गई आशंका
वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कहा गया है कि कंपनी की गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) में कमी है। गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस से मतलब प्लांट के उपकरणों से है। हालांकि जीएमपी में कमी के बावजूद डब्ल्यूएचओ ने वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभाव (Efficacy of COVAXIN) पर किसी तरह की आशंका नहीं जताई है।
WHO ने रोकी COVAXIN की अंतर्राष्ट्रीय सप्लाई
वहीं अब डब्ल्यूएचओ ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) की अंतरराष्टीय सप्लाई पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने रोक लगा दी है। इसके बाद उसने कोवैक्सीन को सस्पेंड करने का ऐलान किया है। कोवैक्सीन की आपूर्ति कई गरीब देशों में की जा रही है। शनिवार को WHO ने कहा था कि वैक्सीन लेने वाले देश कोवैक्सीन के खिलाफ उचित कार्रवाई कर सकते हैं। इस सस्पेंशन के बाद रविवार को कोवैक्सीन ने इस संबंध में बयान जारी किया। कंपनी ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के सस्पेंशन से कोवैक्सीन की सुरक्षा और क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications