पी चिदंबरम ने CBI अधिकारियों पर कसा तंज, बोले- मुझे लगा बड़ा कोर्ट रूम मिलेगा
नई दिल्ली: देश के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम को गुरुवार को नई दिल्ली में सीबीआई कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पहुंचे चिदंबरम ने आश्चर्य जताते हुए सीबीआई अधिकारियों से चुटकी लेते हुए कहा कि यह कोर्ट रूम तो बहुत छोटा है।। उन्होंने कहा कि मुझे बड़े कोर्ट रूम की उम्मीद थी। क्या नए परिसर में बने सभी कोर्ट रूम छोटे हैं?

चिदंबरम की सीबीआई पर चुटकी
पी चिदंबरम ने कोर्ट में पहुंचने के बाद पेशी से पहले सीबीआई अधिकारियों से चुटकी लेते हुए कहा कि यह कोर्ट रूम तो बहुत छोटा है। मुझे बड़े कोर्ट रूम की उम्मीद थी। क्या कोर्ट के सभी कोर्ट रूम छोटे हैं। इस पर सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट के सभी कोर्ट रूम छोटे है। सभी बड़े मामलों में ये समस्या है। उन्होंने कहा कि कोयला घोटाले के दौरान आरोपियों और उनके वकीलों को कोर्ट रुम में फिट करने में दिक्कत आई थी। इस पर चिदंबरम मुस्कुराते रहे। कोर्ट में दोनो पक्षों ने अपनी अपनी दलील
रखी।

इस साल अप्रैल में हुआ था उद्घाटन
राउज एवेन्यू कोर्ट का उद्घाटन इस साल अप्रैल में हुआ था। इस परिसर के कोर्ट रुमों में भ्रष्टाचार के मामलों की सुनवाई होती है। दिल्ली हाईकोर्ट के एक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि दिल्ली में स्पेशल जज, सीबीआई और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा और श्रम न्यायालयों की सभी अदालतें रूसा एवेन्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स से काम करेंगी।

चिदंबरम को कल रात किया गया गिरफ्तार
आईएनएक्स मीडिया केस में लंबे चले ड्रामें के बाद पी चिदंबरम को उनके जोर बाग स्थित घर ले सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया। उनसे इस केस को लेकर लंबी पूछताछ की गई। पी. चिदंबरम पर आईएनएक्स मीडिया को फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड से गैरकानूनी रूप से स्वीकृति दिलाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है। ये मामला 2007 का है, जब चिदंबरम देश के वित्त मंत्री के पद पर थे। ये मामला साल 2008 में सामने आया। इंद्राणी मुखर्जी ने सीबीआई की जांच में पी चिदंबरम की भूमिका जिक्र किया।पीटर और इंद्राणी मुखर्जी शीना बोरा की हत्या के मामले में जेल में हैं। शीना बोरा इंद्राणी बेटी थी।












Click it and Unblock the Notifications