हॉट बॉलीवुड स्टार मल्लिका शेरावत पेरिस के फ्लैट से की गईं बेदखल, कोर्ट ने दिया आदेश
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मर्डर गर्ल मल्लिका शेरावत इन दिनों काफी परेशानी में हैं, काम ना मिलने के कारण बॉलीवुड से गायब हुईं मल्लिका शेरावत को फ्रांसीसी कोर्ट से भी तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें और उनके लिव-इन-पार्टनर सिरिल ऑक्सफैंस को पेरिस का घर तत्काल प्रभाव से खाली करने को कहा है। आपको बता दें कि मल्लिका और उनके साथी ने मकान मालिक को अभी तक 94 हजार डॉलर यानी की लगभग 59 लाख 85 हजार रुपये नहीं दिए हैं।

कोर्ट ने आदेश दिया..
दोनों को पिछले साल दिसंबर में ही मकान का किराया देने के लिए कहा गया था, कोर्ट ने आदेश दिया था कि अगर ये दोनों किराया ना दें तो इन्हें घर खाली करना होगा और इनके फर्नीचर जब्त कर लिये जाएंगे। आपको बता दें कि मल्लिका और सिरिल दोनों 1 जनवरी 2017 से पेरिस के 16वीं एरॉनडिस्समेंट में रह रहे थे, ये पेरिस की सबसे महंगी जगहों में शूमार हैं, ये वीवीआईपी इलाका है, जहां हॉलीवुड की कई मशहूर और मेगाबजट की फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

मल्लिका शेरावत के पास काम नहीं, हालत तंग
जब मल्लिका ने मकान किराए पर लिया था तो उसने मकान मालिक को हर महीने 6,054 यूरो (लगभग 4 लाख 60 हजार रुपये) देने का वादा किया था। लेकिन जब से मल्लिका इस घर में आई है तब से उसने मात्र एक बार 2715 यूरो दिए हैं और उसके बाद उसने एक भी पैसा नहीं दिया है।

फ्रांस में सर्दी के कुछ नियम हैं
वैसे कोर्ट के फैसले के बाद भी मल्लिको को थोड़ी राहत है क्योंकि फ्रांस में सर्दी के कुछ नियम हैं, जिसके मुताबिक मल्लिका को 31 मार्च तक घर से निकाला नहीं जा सकता है। इसलिए कोर्ट के आदेश के बावजूद भी मल्लिका दो महीने इस घर में रह सकती हैं।

पर्सनल लाइफ
गौरतलब है कि बॉलीवुड में सेक्स बम के नाम से चर्चित हसीन बाला मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म 'ख्वाहिश' में 17 चुंबन और कंडोम की बिंदास बात करके सबके दिलों में हलचल पैदा कर दी थी, उसके बाद आयी उनकी हिट फिल्म मर्डर में मल्लिका के हुस्न को देखकर सबके पसीने छूट गये थे। वो तलाकशुदा और एक बेटे की मां भी हैं। बेटा उनके पास नहीं रहता है बल्कि अपने पापा के पास रहता है। कुछ दिनों पहले मल्लिका ने कहा था कि वो शादी नाम के शब्द और रिश्ते पर भरोसा नहीं करती हैं क्योंकि शादी एक जिस्मानी रिश्ता होता है।

सिरिल ऑक्सफैंस हैं लिव इन पार्टनर
मल्लिका और उनके फ्रेंच बॉयफ्रेंड सिरिल ऑक्सफैंस से शादी की अफवाहें कई बार उड़ चुकी हैं, एक बार उन्होंने सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि अफवाहें फैलाना बंद करें, ये सच नहीं है, हालांकि मल्लिका की फैमिली ने कहा था कि वो दोनों रिलेशनशिप में हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications