जर्मनी में ममता बनर्जी बोलीं- 2019 के लोकसभा चुनाव में देश क्रांति देखेगा

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि देश 2019 के लोकसभा चुनावों में 'क्रांति' देखेगा और लोग भाजपा को पराजित करेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने महज 31 फीसद वोट हासिल कर 2014 का लोकसभा चुनाव जीता था लेकिन इस बीजेपी इसे दोहरा नहीं सकती है। उन्होंने दोहराया कि 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' अगले चुनाव में उनका नारा होगा और यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज पर जनादेश होगा।

 Mamata Banerjee

जर्मनी में बनर्जी ने बंगाली समाचार चैनल को बताया, 'बीजेपी ने 2014 में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कोई भी भाजपा को वोट नहीं देगा और लोग उनके पक्ष में मतदान करेंगे जो मजबूत हैं। बता दें कि इस समय ममता बनर्जी जर्मनी के दौरे पर हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि, 2019 में मजबूत दल केंद्र में सरकार बनायेंगे। कौन प्रधानमंत्री होगा- इसका फैसला बाद में किया जाएगा। देश 2019 में क्रांति देखेगा। मोदी सरकार के खिलाफ महागठबंधन की बनाने की कोशिश कर रहीं ममता बनर्जी ने कहा कि सभी भाजपा विरोधी दल साथ आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल देश में लोकतंत्र वापस लाने में सकारात्मक भूमिका निभायेगा।

ये भी पढ़ें: पीएम बनने के बाद कितनी बढ़ी नरेंद्र मोदी की संपत्ति, करोड़पति तो हैं, पर बे-कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+