'देश का दुर्भाग्य है रेलवे को राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया था', 2014 से बदलाव आने शुरू हुए: PM मोदी
पीएम मोदी राजस्थान को नये वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले के समय में रेलवे पर राजनीति होती थी। 2014 से बदलाव आने शुरू हो गए।

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान को वंदे भारत की सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने रेलवे को लेकर कई बड़े खुलासे करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य रहा कि रेलवे जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था जो सामान्य मानव के जीवन का इतना बड़ा हिस्सा है, उसे भी राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया था। हालत ये थी कि रेलवे की भर्तियों में राजनीति होती थी। गरीब लोगों की जमीन छीन कर उन्हें रेलवे में नौकरी का झांसा दिया गया।
पीएम मोदी ने राजस्थान में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने वर्चुअल संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आजादी के बाद कैसे रेलवे में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होता था। नौकरी के बदले जमीन घोटाले को लेकर पीएम मोदी ने लालू यादव का नाम लिए बिना निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि देश में राजनीतिक स्वार्थ इस कदर हावी थी कि रेलवे की भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होता था। हालत ये थी गरीब लोगों की जमीन छीनकर उन्हें नौकरी का झांसा दिया गया। पीएम ने कहा कि राजनीति स्वार्थ पर तय किया जाता था कि कौन रेल मंत्री बनेगा। कौन नहीं बनेगा।
राजनीतिक स्वार्थ में तय होता था कि कौन सी ट्रेन किस स्टेशन पर चलेगी। इसी स्वार्थ के चलते बजट में ऐसी-ऐसी ट्रेनों की घोषणा हुई, जो कभी चली ही नहीं। रेलवे की सुरक्षा, स्वच्छता, सबकुछ नजरअंदाज कर दिया गया था। 2014 के बाद से इन सब परिस्थितियों में बदलाव आना शुरू हुआ।
Recommended Video

वंदे भारत ट्रेन राजस्थान के अजमेर से दिल्ली के बीच चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। प्रत्येक बुधवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा। हर बुधवार को जयपुर में मेंटिनेस वर्क होगा। इस कारण ट्रेन का संचालन बंद रखा जाएगा। बता दें कि यह राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।
यह अजमेर से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और दोपहर 12 बजकर 15 मिनट में दिल्ली पहुंच जाएगी। यानी कुल 6 घंटे 5 मिनट में सफर पूरा होगा। वहीं दिल्ली से यह ट्रेन शाम के 6 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और रात के 12 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में सीएम धामी ने की मुलाकात, करीब एक घंटे तक हुई इन मुद्दों पर बात












Click it and Unblock the Notifications