अगस्टा हेलिकॉप्टर डील: इटली कोर्ट ने माना हुआ था घोटाला, एयरफोर्स चीफ थे शामिल

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारत में विवादित वीवीआईपी हेलिकॉप्टर डील (अगस्टा वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर सौदा) में रिश्वत देने के मामले में इटली की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। मिलान कोर्ट ऑफ अपील्स ने अगस्टा वेस्टलैंड चॉपर कंपनी के प्रमुख ऊर्सी और हेलिकॉप्टर बनाने वाली कंपनी फिनमेक्कनिका को घूस देने का दोषी माना है।

Corruption took place in AgustaWestland VVIP chopper deal

कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए ऊर्सी को साढे चार साल की सजा दी है। इतना ही नहीं कोर्ट ने यह भी माना है कि डील में करप्शन हुआ और इसमें इंडियन एयरफोर्स के पूर्व चीफ एसपी त्यागी भी शामिल थे। आपको बता दें कि अगस्टा कंपनी ने भारत में 3600 करोड़ में 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों का सौदा किया था।

बतौर एयरफोर्स चीफ त्यागी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की मैक्सिमम फ्लाइंग हाइट 6,000 मीटर से घटाकर 4,500 मीटर करने की परमिशन दी थी। फ्लाइंग हाइट कम करने की वजह से ही अगस्ता वेस्टलैंड को कान्ट्रेक्ट मिला। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो वह बोली में शामिल भी नहीं हो सकती थी। हालांकि इसका विरोध हुआ था। आपको बता दें कि त्यागी 2005 से 2007 तक एयरफोर्स चीफ थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+