Coronavirus Pandemic: जानिए किसे कहते हैं महामारी, क्या है एपिडेमिक और पैनडेमिक में अंतर ?
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है, जिसने लोगों के अंदर खौफ पैदा कर दिया है, बता दें कि गुरुवार देर रात सरकारी अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में 76 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया, वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे, मालूम हो कि इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है।

कोराना वायरस महामारी घोषित
WHO के महानिदेशक ने बताया कि WHO का मैंडेट पब्लिक हेल्थ है लेकिन हम इस COVID-19 महामारी के सामाजिक और आर्थिक परिणामों को कम करने के लिए सभी क्षेत्रों में कई पार्टनर्स के साथ काम कर रहे हैं, इसलिए यहां यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर महामारी कहते किसे हैं और किस सूरत में WHO को किसी बीमारी के लिए इस शब्द का प्रयोग करना पड़ता है।
Recommended Video

महामारी किसे कहते हैं?
उस बीमारी को महामारी का नाम दिया जाता है, जो कि एक ही वक्त पर विश्व के अलग-अलग देशों के लोगों को नुकसान पहुंचाती है, यानी महामारी का संबंध किसी बीमारी के भीषण रूप लेने से ज्यादा अधिक से अधिक जगहों पर फैलने से जुड़ा है, अगर कोई बीमारी दुनिया के एक से ज्यादा क्षेत्रों में फैल जाए तो आम तौर पर WHO इसे महामारी घोषित कर देता है जबकि COVID-19 चार महाद्वीपों में फैल चुकी है।

क्यों किया महामारी घोषित?
अभी तक कोरोना वायरस का कोई इलाज या टीका नहीं है. वायरस के विस्तार को रोकना ही सबसे अहम है, WHO की ओर से उठाए गए इस कदम के पीछे का मकसद सिर्फ इतना होता है कि अब बीमारी के इलाज के लिए दुनिया भर के देशों की सरकारें भी कोशिश में जुट जाएंगीं, जिससे कि इस बीमारी को आगे और फैलने से रोका जा सके।

क्या है एपिडेमिक और पैनडेमिक में अंतर ?
एपिडेमिक उस बीमारी को कहा जाता है जो कि एक ही देश, एक समुदाय या क्षेत्र तक फैली हो, जबकि जब कोई बीमारी किसी एक देश या सीमा तक सीमित नहीं रहती है और दुनिया के कई देशों में बड़े पैमाने पर फैलने लगती तो उसे पैनडेमिक कहा जाता है।

भारत सरकार ने उठाए अहम कदम
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने भी एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने भारतीयों को विदेश ना जाने की सलाह दी है जबकि 15 अप्रैल तक विदेश से भारत आने वालों के वीजा को रद्द कर दिया गया है। हालांकि इस आदेश में राजनयिकों को छूट प्राप्त है।

भारत में कोरोना से पहली मौत
कर्नाटक में कोरोना से पहली मौत हो गई है, वहीं, पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 15 मरीज सामने आ चुके हैं और आंकड़ा 75 तक पहुंच गया है, पूरे विश्व में 1,34,679 लोग संक्रमित हैं और 4900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, WHO के मुताबिक गुरुवार को 24 घंटे में पूरी दुनिया में 321 लोगों की मौत हो गई।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शेयर किया Video
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आज दुनिया के तमाम देशों समेत हमारा देश भी कोरोना वायरस जैसी महामारी चपेट में है, एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कुछ छोटी-छोटी सावधानियां करके हम इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं।

दिल्ली में IPL मैच नहीं होंगे
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि राजधानी दिल्ली में किसी प्रकार पब्लिक कार्यक्रम नहीं होगा,आईपीएल के मैच भी दिल्ली में नहीं खेले जाएंगे. यह फैसला कोरोना के खतरे को देखते हुए लिया गया है।
-
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद -
US Iran war Update: ईरान की सैन्य ताकत पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ‘सब खत्म, जहाज भी डूबे’












Click it and Unblock the Notifications