वैक्सीनेशन अभियान आज से शुरू: लेह-लद्दाख में तैनात 4,000 जवानों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

कोरोना वैक्सीनेशन अभियान आज से शुरू: लेह-लद्दाख में तैनात 4,000 जवानों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

Coronavirus Vaccination Drive Today: देशभर में आज (16 जनवरी) से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी इस अभियान की शरुआत करेंगे। इसी के तहत लेह-लद्दाख में तैनात लगभग 4000 सेना के जवानों को शनिवार को कोविड-19 वैक्सीन लगेगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चीन के साथ उत्तरी मोर्चे पर तैनात सभी सैनिकों को जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लग जाए। ThePrint ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि
रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने कहा कि आर्म्ड फोर्सेज में सबसे पहले लद्दाख सेक्टर में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। उन्होंने ये भी कहा है कि टीकाकरण का पहला बैच लेह में तैनात सैनिकों के लिए होगा।

Recommended Video

    Coronavirus Vaccination India : Gujarat,Jammu Kashmir में टीकाकरण अभियान शुरु | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus Vaccination

    सूत्रों के मुताबिक, कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत में लेह में तैनात लगभग 4,000 सैनिकों को टीके दिए जाएंगे। द्दाख में तैनात सेना के फ्रंटलाइन वर्कर्स यानि सैन्य-डाक्टर्स और पैरा-मेडिकल स्टाफ को सबसे पहले वैक्सीन दी जाएगी।

    सूत्रों के मुताबिक सरकार ने पहली खेप में सेना को 4 हजार वैक्सीन की डोज दी है, जो लगभग लेह-लद्दाख में तैनात जवानों को ही लगा दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक लेकिन अंत में यह भी सुनिश्चित करने की योजना है कि लद्दाख सेक्टर में तैनात सभी सेना के जवानों को टीके लगें, लेकिन यह एक ही वक्त पर नहीं किया जाएगा। यहा तक कि फ्रंटलाइन सिविल हेल्थ वर्कर्स के लिए भी पर्याप्त टीके नहीं हैं। जैसे-जैसे सरकार के पास से सेना के पास वैक्सीन आएगी, लद्दाख में सभी तैनात जवानों को को टीका लगाया जाएगा।

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देशभर में आज 3006 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। ये विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान है। आज 3006 वैक्सीन केंद्रों पर तीन लाख हेल्थकेयर वर्करों को टीका लगेगा। इसके बारे में अधीक जानकारी के लिए आप 1075 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+