Coronavirus Update: देश में कोरोना वायरस का एक साल पूरा, पिछले 24 घंटों में 13083 नए मामले
Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले अब कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 13083 नए मामले सामने आए हैं जबकि 14808 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, वहीं 137 लोगों की पिछले 24 घंटों में कोरोना से मौत हो चुकी है स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक कोरोना के कुल 10733131 मामले आ चुके हैं जिसमे से 10409160 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से देश में अबतक कुल 154147 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कोरोना के सक्रिय मामले 169824 हैं।
Recommended Video

बता दें कि आज के ही दिन देश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। पिछले साल अगस्त-सितंबर माह में कोरोना का कहर अपने चरम पर था। लेकिन कोरोना की वैक्सीन आने के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे ठीक हो रही है और लोगों में संक्रमण की दर गिर रही है। कोरोना वैक्सीन आने के बाद संक्रमण पिछले 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण के चलते देश में 25 मार्च को लॉकडाउन का ऐलान किया गया था।
कोरोना की वैक्सीन लगाने का अभियान देश में 16 जनवरी को शुरू किया गया है, इस अभियान के शुरू होने के बाद अभी तक देश में 35 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। आईसीएमआर के आकंड़ों के अनुसार 29 जनवरी तक देश में कुल 19 करोड़ 58 लाख और 37 हजार लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। जिसमे से 7.56 लाख लोगों का टेस्ट शुक्रवार को किया गया। देश में कोरोना से मरने वालों की दर कम हो रही है और अब यह सिर्फ 1.44 फीसदी रह गई है, वहीं रिकवरी रेट 97 फीसदी तक पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications