आज कम हुए कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में 6,594 नए केस, एक्टिव मरीज 50 हजार से पार
आज कम हुए कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में 6,594 नए केस, एक्टिव मरीज 50 हजार से पार
नई दिल्ली, 14 जून: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में थोड़ी गिरावट देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार (14 जून) को साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों कोरोना वायरस के 6,594 नए मामले दर्ज कए गए हैं। वहीं देश में पिछले 24 घंटों में कुल 4,035 डिस्चार्ज हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 50,548 है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.10 प्रतिशत शामिल है। देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 2.05 फीसदी है।
Recommended Video

कोरोना रिकवरी रेट लगभग 98.67 प्रतिश
देश में कोरोना रिकवरी रेट लगभग 98.67 प्रतिशत की गई है। अब तक देश में कुल रिकवरी 4,26,61,370 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,21,873 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं अब तक कुल सैंपल टेस्ट 85,54,30,752 हुए हैं।

बीते 24 घंटों में एक्टिव केस में बढ़े 2 हजार से ज्यादा मरीज
24 घंटों में कोरोना एक्टिव केस में 2,553 मामलों से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर (पॉजिटिविटी रेट) 2.05 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर भी 2.32 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में कोरोना डेथ रेट1.21 प्रतिशत दर्ज की गई है।

देश में कब-कब कितने बढ़े कोरोना केस
देश में टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 195.35 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी गई है। भारत का कोरोना टैली 7 अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर गया था। 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया था। भारत ने 4 मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ का आंकड़ा पार किया।












Click it and Unblock the Notifications