कोरोना का खतरा जारी: 24 घंटों में मिले 12729 नए मरीज और 221 लोगों की मौत

कोरोना का खतरा जारी: 24 घंटों में मिले 12729 नए मरीज और 221 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 05 नवंबर: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में शुक्रवार (05 नवंबर) को मामूली गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार (05 नवंबर) को भारत में बीते 24 घंटो में 12,729 नए कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 221 लोगों की मौत हुई है। इसी दौरान बीते एक दिन में 12,165 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 1,48,922 है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: देश में कोविड-19 के 12,729 नए केस, COVID-19 Third Wave | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      एक्टिनव केस फिलहाल कुल संक्रमण केसों की संख्या के 1 फीसदी भी नहीं है। वर्तमान में एक्टिव केस 0.43 प्रतिशत है, जो पिछले मार्च 2020 से सबसे कम है।

      देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 4,59,873 है। वहीं अब तक कुल रिकवरी हुई 33724959 है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 1,07,70,46,116 (1.07 करोड़) है।

      देश में फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट 98.23 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 1.90 फीसदी है, जो पिछले 32 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है।

      वहीं कोरोना विकिली पॉजिटिव रेट 1.25 प्रतिशत है, जो 42 दिनों से 2 फीसदी से कम है। देश में अब तक 61.30 करोड़ कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+