देश में बढ़ रहे है कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में सामने आए 19,673 नए केस
नई दिल्ली, 31 जुलाई: कोरोना वायरस महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। कोरोना के आंकड़ों के मामलों में रोजाना इजाफा देखा जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय की और से रविवार (31 जुलाई) को जारी किए गए आकंड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19,673 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 30 जुलाई को 20,408 मामले सामने आए थे।
Recommended Video

केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय की तरफ से जारी आकंड़ों के मुताबिक, देश के अंदर कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 1,43,676 है। वहीं, अभी तक 43,34,9778 लोग कोरोना संक्रमण से ठीकर होकर अपने-अपने घर चले गए है। हालांकि, कोरोना वायरस संक्रमण मरने वालों की संख्या 5,26,357 है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,04,25,69,509 है।
वहीं, 30 जुलाई को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 20,408 नए मामले सामने आए थे और 20,958 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं एक दिनों में कोविड-19 से 54 लोगों की मौत हुई है। देश में बीते दिन पंजीकृत सक्रिय मामले 1,43,988 थे। 24 घंटे में कोरोना एक्टिव केसलोएड में 604 मामलों की कमी दर्ज की गई है।
मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.33 प्रतिशत शामिल है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,03,94,33,480 था। वहीं बीते 24 घंटों में 33 लाख 87 हजार 173 वैक्सीन डोज दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications