भारत में खत्म होने लगा है कोरोना, बीते 24 घंटों में 1260 नए केस, 1404 लोग हुए ठीक
भारत में खत्म होने लगा है कोरोना, बीते 24 घंटों में 1260 नए केस, 1404 लोग हुए ठीक
नई दिल्ली, 02 अप्रैल: भारत में कोरोना वायरस के केस लगभग खत्म होने के कगार पर हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत ने आज (02 अप्रैल) 1260 नए कोरोना केस दर्ज किए हैं। और 83 लोगों की एक दिन में कोविड-19 से मौत हुई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 1404 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। भारत कोरोना वायरस संक्रमणों की कुल संख्या 4,30,27,035 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि सक्रिय मामले घटकर 13,445 हो गए, जिसमें कुल संक्रमण का 0.03 प्रतिशत शामिल था।
Recommended Video

मंत्रालय ने कहा कि रिकवरी दर वर्तमान में 98.75 प्रतिशत है, दैनिक सकारात्मकता दर 0.22 प्रतिशत थी। भारत में कोरोना से अब तक कुल रिकवरी 4,24,92,326 हुई है। वहीं कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या 5,21,264 है।
कोविन डैशबोर्ड के अनुसार, देश में अब तक 184.52 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,84,52,44,856 है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 131 नए कोरोना केस सामने आए हैं। दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 483 है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 105 कोरोना रोगी इस बीमारी से ठीक हुए, जिससे महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने की कुल संख्या 18,38,465 हो गई है।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में एक मौत हुई है और शहर में मरने वालों की संख्या 26,153 हो गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान 23,105 सैंपल टेस्ट किए हैं, जिनमें से 17,724 आरटीपीसीआर और 5,381 रैपिड एंटीजन थे। बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के खिलाफ 54,767 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। इनमें से 27,313 को पहली और 22,867 को दूसरी खुराक मिली। पिछले 24 घंटे में 15 से 17 वर्ष के आयु वर्ग में 6,127 बच्चों का टीकाकरण किया गया। अब तक कुल 17,23,668 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications