कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में 13,734 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 39 हजार के पार

कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में 13,734 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 39 हजार के पार

नई दिल्ली, 02 अगस्त: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के 02 अगस्त के आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटों में 13,734 नए केस सामने आए हैं। वहीं 17,897 लोग पिछले 24 घंटों में रिकवर हुए हैं। एक दिन में 34 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। यानी नए केस आने से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की है। देश में फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट 98.49 फीसदी है।

कोरोना एक्टिव केसों की संख्या में 4,197 मरीज हुए कम

कोरोना एक्टिव केसों की संख्या में 4,197 मरीज हुए कम

देश में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 39 हजार 792 है। भारत में बीते 24 घंटों में एक्टिव केसों में 4,197 कमी दर्ज की है। भारत में कुल कोरोना केसों की संख्या 44,050,009 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 34 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से केरल से अकेले 7 लोग हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल हुई मौतों की संख्या 5,26,430 है।

Recommended Video

    Monkeypox Update: Delhi में मिला मंकीपॉक्स का एक और मरीज | वनइंडिया हिंदी |*News
    क्या है भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा

    क्या है भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा

    भारत ने अब तक 2,046,081,081 वैक्सीन की खुराक दी है। बीते 24 घंटों में यानी 01 अगस्त को भारत में 2,677,405 वैक्सीन डोज दी गई थी। भारत में कुल रिकवरी केसों की संख्या 43,383,787 हो गई है। भारत में कोरोना डेथ रेट 1.21% रही है।

    पिछले 7 दिनों में देश में 129,558 नए केस सामने आए

    पिछले 7 दिनों में देश में 129,558 नए केस सामने आए

    भारत में पिछले 7 दिनों में 129,558 मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित पांच राज्य महाराष्ट्र (8048285), केरल (6722411), कर्नाटक (4008650), तमिलनाडु (3545605) और आंध्र प्रदेश (2332165) हैं।

    इन राज्यों में सबसे अधिक कोरोना एक्टिव केस

    इन राज्यों में सबसे अधिक कोरोना एक्टिव केस

    भारत में सबसे सक्रिय (एक्टिव) मामलों वाले पांच राज्य केरल (13886), पश्चिम बंगाल (13493), महाराष्ट्र (12808), तमिलनाडु (12228), और कर्नाटक (10859) हैं। सबसे अधिक मृत्यु वाले पांच राज्य महाराष्ट्र (148105), केरल (70481), कर्नाटक (40148), तमिलनाडु (38032), और दिल्ली (26313) हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+