Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11039 नए मामले, 14225 लोग हुए ठीक

Coronavirus Update: एक साल से अधिक समय तक दुनियाभर में कोहराम मचाने के बाद कोरोना वायरस का खतरा अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। भारत में भी संक्रमण की दर कम होने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 11039 मामले सामने आए हैं जबकि 14225 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 110 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। देश में अभी तक 10777284 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि इसमे से 10462631 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। फिलहाल देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 160057 है।

corona

Recommended Video

    Coronavirus India Update: थमी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए 11,039 नए केस | वनइंडिया हिंदी

    कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाए जाने का भारत में 16 जनवरी से अभियान शुरू हो चुका है और पूरे देश में हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। अभी तक देश में कुल 4138918 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर की बात करें तो यह 97.08 फीसदी है जोकि अबतक की सबसे ज्यादै है। वहीं पॉजिटिव रेट की बात करें तो यह 1.49 फीसदी है, कोरोना से मृत्यु दर भारत में 1.43 फीसदी है।

    बता दें कि 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो आम बजट पेश किया है उसमे उन्होंने कोरोना की वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपए के फंड की घोषणा की थी। वित्त मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में 223000 करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट आवंटित किया गया है जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 137 फीसदी अधिक है। बजट मे नई स्वास्थ्य नीति को शुरू करने का भी ऐलान किया गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+