केजरीवाल ने कहा- ज्यादा टेस्टिंग पर हमारा जोर, हर 10 लाख पर किए जा रहे 2300 कोरोना टेस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली में उनकी सरकार ज्यादा टेस्ट पर जोर दे रही है। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि दिल्ली में 10 लाख की आबादी पर हर रोज 2300 टेस्ट हो रहे हैं। जबकि पूरे देश में 10 लाख लोगों पर 500 टेस्ट हो रहे हैं।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal बोले, Delhi में अधिक Testing की वजह से ज्यादा Coronavirus Cases | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus Testing rate in Delhi 2300 per million population CM Arvind Kejriwal

    केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में केस ज्यादा लग रहे हैं लेकिन इसकी वजह ये भी है कि हम ज्यादा टेस्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा, दिल्ली में अभी तक कोरोना के 3500 केस हुए है, जिसमें 1100 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। मुझे बेहद खुशी है कि 1100 के करीब जो लोग ठीक हो चुके हैं वो अपना प्लाज्मा डोनेट करने को तैयार है। अस्पताल में जिस पहले मरीज को प्लाज्मा थेरेपी मिली थी वो कल ठीक होकर अपने घर चला गया है। उस मरीज की हालत काफी गंभीर थी। प्लाज्मा थेरेपी के नतीजे अभी अंतिम नहीं हैं। दिल्ली में प्लाज्मा थेरेपी के ट्रायल पूरे जोर शोर से चल रहे हैं।

    केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में कहा, कोरोना संकट में सबसे ज्यादा मार दिहाड़ीदार लोगों पर पड़ी है। हम उनकी पूरी मदद करने की कोशिश कर रहे है। लोगों को रोजमर्रा जरूरत के सामान की किट के साथ दोगुना राशन दे रहे है। दिल्ली सरकार अब प्रति व्यक्ति 10 किलो राशन देगी।

    दूसरे राज्यों के लोगों को लेकर केजरीवाल ने कहा कि मेरे पास कई लोगों के फोन आते है कि यूपी,बिहार के जो लोग घर जाना चाहते है उनके लिये क्या व्यवस्था है? मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूँ, मेरी सभी राज्य सरकारों से बात चल रही है, जो भी फैसला होगा आप सब को बताया जाएगा। लेकिन इस समय कोई जल्दबाजी न करे।

    राजस्थान के कोटा से छात्रों को लाने को लेकर केजरीवाल ने बताया कि वहां हमारे बच्चें है उनके लगातार फोन आते थे कि हमें यहां से निकालिए। मेरे हाथ बंधे थे क्योंकि केंद्र की मंजूरी के बिना हम कोई कदम नहीं उठाना चाहते थे। केंद्र सरकार की इजाजत के बाद आज हमनें 40 बसें कोटा भेज दी है और उम्मीद है कल तक वो वापस अपने घर आ जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+