कोरोना का कहर जारी, 24 घंटों में मिले 75 हजार से ज्यादा नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 75,809 नए मामले सामने आए हैं और 1,133 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42,80,423 हो गई है, जिसमें 8,83,697 सक्रिय मामले, 33,23,951 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 72,775 मौतें शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India: देश में 43 लाख के करीब मरीज,24 घंटे में सबसे ज़्यादा 1,133 मौतें | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 7 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5,06,50,128 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 10,98,621 सैंपल सोमवार को टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का कहना है, भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मामलों की संख्या 33 लाख से ज्यादा हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी रेट 77 फीसदी के पार पहुंच गया है।

    कहां कितने मामले?

    हिमाचल प्रदेश में 245 नए पॉजिटिव मामले और 183 रिकवरी दर्ज की गई हैं। अब कुल मामलों की संख्या 7660 हो गई है जिनमें 2234 सक्रिय मामले और 54 मौतें शामिल हैं। तमिलनाडु में 5,776 नए मामले, 5,930 डिस्चार्ज और 89 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में अब 51,215 सक्रिय मामले, 4,10,116 डिस्चार्ज और मरने वालों का आंकड़ा 7,925 पर है। मिजोरम में 9 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,123 हो गई है जिसमें 732 डिस्चार्ज और 391 सक्रिय मामले शामिल हैं। राज्य में अब तक इस बीमारी के कारण कोई मौत नहीं हुई है।

    मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,885 नए मामले और 17 मौतें दर्ज की गई हैं। अब राज्य में 16,961 सक्रिय मामले, 56,909 रिकवरी और मरने वालों का आंकड़ा 1,589 पर है। हरियाणा में 2,224 नए मामले और 23 मौतें दर्ज की गई हैं। कोविड मामलों की कुल संख्या 78,773 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 829 पर है। पंजाब में 2,110 नए कोविड-19 मामले और 61 मौतें दर्ज की गई हैं, कुल मामलों की संख्या 65,583 हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,923 हो गई है। दिल्ली में 2077 नए मामले, 2411 रिकवरी और 32 मौतें दर्ज की गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले बढ़कर 1,93,526 हो गए हैं, जिसमें 1,68,384 रिकवरी, 20,543 सक्रिय मामले और 4,599 मौतें शामिल हैं।

    आंध्र प्रदेश में 8,368 नए मामले और 70 मौतें दर्ज की गई हैं। अब यहां 97,932 सक्रिय मामलों, 4,04,074 रिकवरी और 4,487 मौतों सहित कुल मामले 5,06,493 हैं। बिहार में सक्रिय मामलों की संख्या 16,120 हो गई है। अब तक कुल 1,32,145 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी प्रतिशत 88.67 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+