कोरोना की धीमी पड़ी रफ्तार, बीते 24 घंटे में आए 3325 नए मामले, 50 हजार से नीचे आए एक्टिव केस

कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या में कमी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत भरी सांस ली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3325 नए मामले ही सामने आए हैं।

coronavirus

देश में कोरोना की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही थी, लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही थीं। वहीं, अब लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। बीते 24 घंटे में 3325 नए मामलों के साथ कोरोना केसों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 3,325 नए कोविड के मामले सामने आए हैं, जो बीते सोमवार की अपेक्षा 957 केस कम हैं। इसके साथ ही कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 44175 है। वहीं, सोमवार को 4,282 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि रविवार को ये संख्या 5874 थी। भारत में बीते 24 घंटे में 1,45,309 परीक्षण के साथ देश में अब तक कुल 92.69 करोड़ कोरोना के परीक्षण किए जा चुके हैं।

देश में कुल एक्टिव केस 0.10%, रिकवरी रेट 98.72% है, जबकि डेली संक्रमण 2.29% और वीकली संक्रमण दर 3.87% पहुंच गई है। इसके साथ ही देश में लगभग 220.66 करोड़ कोविड की डोज लगाई जा चुकी हैं।

देश के अलग अलग राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई थी, जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सतर्कता बरतते हुए अलर्ट जारी कर रखा है। साथ ही कोविड जांच के दायरे को बढाने के साथ सावधानी बरतने के निर्देश भी जारी कर रखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+