Coronavirus: पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से की फोन पर बात, इन खास मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न राजनेताओं के साथ ही विदेशी राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के साथ भी चर्चा कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने कोरोना वायरस पर रोकथाम के लिए उनकी सरकार द्वारा अपनाई जा रही और सरकारों की घरेलू प्रतिक्रिया रणनीतियों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेश दिया कि भारत सरकार यात्रा प्रतिबंधों के कारण भारत में फंसे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को आवश्यक सुविधा और सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मॉरिसन ने आश्वासन दिया कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को ऑस्ट्रेलियाई समाज जितना महत्व दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications