Coronavirus Update: देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटों में मिले 5,379 नए मरीज

Coronavirus Update: देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटों में मिले 5,379 नए मरीज

नई दिल्ली, 07 सितंबर: देश में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जो आकंड़े जारी किए जा रहे है, उसके मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मामलों में हर रोज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार 07 सितंबर को जो आकंड़े जारी किए गए है उनके मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,379 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना वायरस से रिकवर हुए मरीजों की संख्या 7,094 है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update:कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, एक दिन में 5,379 केस | वनइंडिया हिंदी |*News
    coronavirus news update: India reports 5,379 fresh cases and 7,094 recoveries in the last 24 hours

    स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ो के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4,44,72,241 है। वहीं, कोरोना से रिकवर हुए कुल मामलों की संख्या 4,38,93,590 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 50,594 हो गए हैं। वहीं, कोरोना वायरस से अब तक देश में 5 लाख 28 हजार 057 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,13,91,49,934 तक पहुंच गया है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार 06 सिंतबर को जो आकंड़ा जारी किया था उसके मुताबिक, देश में कोविड-19 के 4,417 नए मामले सामने आए थे। तो वहीं, बीते एक दिन में कोरोना से 6,032 मरीज ठीक होकर अस्पताल से अपने घर चले गए थे। वहीं, 05 सितंबर को जो आंकड़े जारी किया था उसके मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 5,910 नए मामले सामने आए थे। वहीं, कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4,44,62,445 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+