भारत से तुर्की जाने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी, यात्रा से पहले कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट होना जरूरी
नई दिल्ली, 4 सितंबर। कोरोना वायरस के मद्देनजर नई दिल्ली स्थित तुर्की दूतावास ने भारत से तुर्की की यात्रा करने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। दूतावास द्वारा जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि भारत से तुर्की जाने वाले यात्रियों के पास यात्रा से 72 घंटे पहले का आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट होना चाहिए। इसके अलावा भारत में कम से कम 14 दिनों तक रहने वाले यात्रियों को भी अपनी कोविड नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। हालांकि कोरोना की दोनों डोज ले चुके यात्रियों को क्वारंटीन नियमों से छूट दी गई है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस को लेकर तुर्की सरकार ने बाहर से आ रहे नागरिकों के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखने के बाद कई देशों ने एहतियात के तौर पर गाइडलाइन में बदलाव किए थे। शनिवार को नई दिल्ली स्थित तुर्की दूतावास ने भारत से तुर्की जाने वाले यात्रियों को कोरोना नियमों को लेकर जानकारी दी। दूतावास की तरफ से बताया गया कि अगर कोई कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट नहीं दिखाता तो उसे उसके निवास स्थान या घोषित पते पर 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में कोरोना वायरस से भारत जैसे हालात, ऑक्सीजन किल्लत से तड़प रहे लोग, अस्पतालों में जगह नहीं
इसके अलावा कोविड वैक्सीन की खुराक ले चुके यात्रियों को कई सहूलियतें दी गई हैं, तुर्की एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्हें आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट की जगह अपने वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। डब्ल्यूएचओ द्वारा प्रमाणित वैक्सीन की दोनों खुलाक ले चुके लोगों को अनिवार्य क्वारंटाइन से छूट दी जाएगी। हालांकि दूसरी डोज यात्रा से 14 दिन पहले ही लिया जाना अनिवार्य है। कहने का मतलब आपकी यात्रा से पहले वैक्सीन की आखिरी डोज लिए हुए कम से कम कम 14 दिन बीत चुके हों। वहीं, क्वारंटाइन में रह रहे यात्रियों का 10वें दिन पीसीआर टेस्ट किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications