बड़ी गलती: कोरोना पॉजिटिव मरीज ने शादी अटैंड करने के लिए ट्रेन से किया सफर

नई दिल्ली। मुंबई के कल्याण में एक ऐसा शख्स कोरोना पॉजिटिव आया है, जो ट्रेन से कई शहरों में घूमकर आया है। कल्याण के रहने वाले इस शख्स को कसूरबा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जांच में सामने आया है कि हाल ही में ये शख्स ट्रेन से सोलापुर गया था और वहां जाकर शादी में शिरकत की थी। इस जानकारी के बाद स्पेशल टीम उन लोगों की तलाश कर रही है, जिनके संपर्क में ये मरीज हाल के दिनों में आया है।

एक हजार लोगों से मिला है शख्स

एक हजार लोगों से मिला है शख्स

अधिकारियों ने कहा है कि करीब एक हजार लोगों से इस मरीज के संपर्क की बात सामने आई है। हालांकि राहत की बात ये है कि अभी तक के सर्च ऑपरेशन में इन लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखा है। पॉजिटिव पाया गया शख्स 6 मार्च को अमेरिका से लौटा था। इसी दिन शाम को ये ट्रेन पकड़कर सोलापुर चला गया और शादी में भाग लिया।

कोलकाता में भी कोरोना पॉजिटिव दो दिन घूमता रहा

कोलकाता में भी कोरोना पॉजिटिव दो दिन घूमता रहा

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी कोरोना वायरस से संक्रमित जो पहला मरीज मिला है, वो दो दिन तक शहर में घूमता रहा। 18 साल का ये लड़का भी लंदन से लौटा था और दो दिन बाद इसे अस्पताल लाया गया। इस लड़के की मां भी दफ्तर जाती रही। जिसके बाद इस लड़के के साथ उसकी मां, पिता और ड्राइवर को अलग वार्ड में रखा गया। इससे पहले भी कोरोना पॉजीटिव के ट्रेन में सफर करने की बात सामने आई थी।

तेजी से नए मामले सामने आ रहे

तेजी से नए मामले सामने आ रहे

देश में गुरुवार को भी लगातार नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 171 हो गई है। छत्तीसगढ़ में पहले मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं, लखनऊ में दो और मरीज पाए गए हैं। नोएडा में कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव केस सामने आया है। नोएडा में अबतक कुल पांच मामले हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में भी 19 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। राजस्थान में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित हैं। देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए हैं। महाराष्ट्र में अभी तक कोरोना के 49 मामले सामने आ चुके हैं। केरल में 27 लोगों को इस वायरस से संक्रमित पाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+