वायरल हुई जमीन पर सो रहे पुलिसकर्मियों की तस्वीर, कोरोना वॉरियर्स को लोगों ने किया सलाम
नई दिल्ली। जमीन पर सोते हुए दो पुलिसकर्मियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों पुलिसवाले जैकेट पर सिर रख सोते दिख रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश के आईपीएस ऑफिसर मधुर वर्मा ने ये तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। जिसके बाद ये वायरल हो गई। लोग इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए कोरोना महामारी के दौरान ड्यूटी कर रहे कोरोना वॉरियर्स की तारीफ कर रहे हैं।
फोटो शेयर करते हुए आईपीएस ने लिखी ये बात, खूब हो रही तारीफ
अरुणाचल प्रदेश के आईपीएस ऑफिसर मधुर वर्मा ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, क्या आरामदायक बिस्तर और आठ घंटे की नींद एक लग्जरी नहीं है? अगर आप पुलिसवाले हैं तो ऐसा है। इन कोरोना वॉरियर्स पर पर गर्व है।
मधुर वर्मा के इस फोटो पर हजारों लोगों ने कमेंट किए हैं। हैशटैग CoronaWarriors के साथ टवीट कर यूजर्स ने पुलिसकर्मियों और दूसरे कोरोना वॉरियर्स की तारीफ कर रहे हैं। इस यूजर ने लिखा, इस कोरोना दौर में कोरोना संकट के बीच काम कर रहे पुलिसकर्मी, डॉक्टरों की तारीफ की जानी चाहिए। अपने घरों से दूर रहे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी, डॉक्टर, नर्स और वो सभी लोग जो इस खौफ के बीच ड्यूटी कर रहे है ताकि देश को कोरोना से बचाया जा सके।
Recommended Video

सुविधाओं पर सवाल भी
कई यूजर्स ने इस तस्वीर को गर्व का विषय बताया है तो कई लोगों ने सुविधाओं को लेकर सवाल किए हैं। नंदिनी नाम की यूजर ने लिखा कि क्या आज के दौर में हमारी पुलिस के पास इतनी सुविधाएं भी नहीं है कि ड्यूटी के बाद उनको आराम करने के लिए कोई इंतजाम किया जा सके। स्वरूप रावल ने पूछा कि मोबाइल बंकर का क्या हुआ? अभिनव प्रकाश ने लिखा, इसमें गर्व क्या है। पुलिसवालों के पास सुविधाएं नहीं हैं तो इसका भी जश्न होगा?

देश में कोरोना संकट के बीच बढ़ गया है पुलिस का काम
देश में कोरोना संकट के बाद पुलिसकर्मियों का काम इन दिनों बढ़ा हुआ है। लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद इसे जमीन पर उतारने का जिम्मा पुलिस का ही है। बता दें कि देश में बीते एक महीने से लॉकडाउन है। वहीं देश मे में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 25 हजार के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 24,506 हो गई है और 775 लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications