Coronavirus: कमल हासन का Tweet- मेरे घर को अस्‍पताल बना लो

नई दिल्ली । कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है, भारत में भी इससे निपटने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है, देश में कोरोना वायरस के 649 केस आ चुके हैं जिनमें से 42 लोग ठीक हो गए हैं लेकिन सबसे ज्यादा इस वायरस से महाराष्ट्र ग्रसित है, जहां कोरोना के मरीजों की संख्या 125 पहुंच गई है, हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहत की बात कही है, उन्होंने बताया कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ने की तफ्तार में कमी आई है।

कमल हासन ने कही बड़ी बात

कमल हासन ने कही बड़ी बात

लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 43 नए केस सामने आए हैं, हालांकि इस दौरान देश में कोरोना वायरस से 4 लोगों की मौत भी हुई है, जिसके बाद वायरस से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है, संकट की इस घड़ी में देश को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए कई आर्थिक मदद के ऐलान किए जा रहे हैं।

घर को अस्पताल बनाने की पेशकश

घर को अस्पताल बनाने की पेशकश

तो इसी बीच इस बीच अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के के इलाज के लिए अपने घर को अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने की पेशकश की है।

कमल हासन ने किया Tweet

कमल हासन ने एक ट्वीट में कहा कि डॉक्टरों की मदद से वह अपने घर को कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए एक अस्थायी अस्पताल में तब्दील करने के लिए तैयार हैं, कमल हासन का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इन बातों का रखें खास ख्याल

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं।
  • हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसके लिए अल्कोहल आधारित हैंड रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचिए।
  • जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो, उनके संपर्क में ना आएं। अपने नाक-मुंह और आंखों को बार-बार टच ना करें।
  • अगर आपको खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • खांसते और छींकते समय नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर रख लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+