कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लापरवाही, देश में 50 फीसदी लोग ही पहन रहे हैं मास्क

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लापरवाही, देश में 50 फीसदी लोग ही पहन रहे हैं मास्क

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार (28 मार्च) के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटों में 62,714 मामले सामने आए हैं और 312 लोगों की मौत हुई है। देश मे महामारी से 1,61,552 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सरकारी सर्वे के आधार पर कहा है कि भारत में कोविड-19 हुई कुल मौतों में 90 प्रतिशत ऐसे लोगों की जान गई है, जो 45 साल से अधिक उम्र के थे और किसी-न-किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। सरकार की आंतरिक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि देश में 50 फीसदी से भी कम लोग मास्क पनते हैं। आंतरिक सर्वेक्षणों में इस बात का भी पता चला है कि कोरोना माहमारी के दौर में 90 प्रतिशत लोग मास्क के महत्व को समझते हैं लेकिन 44 फीसदी ही लोग मास्क को पहनते हैं।

Recommended Video

    Corona Guidelines: Delhi Govt. की नई गाइडलाइंस, शादी में अब इतने लोग होंगे शामिल | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus

    शनिवार (27 मार्च) को स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने एक अधिकारिक बयान में कहा है कि मास्क को पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में देश में भारी लापरवाही बरती जा रही है। केंद्रीय राज्यों के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की अध्यक्षता में 12 राज्यों और नगर आयुक्तों और 46 जिलों के जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये चिंताएं जाहिर की गई हैं। बैठक में ऐसे 12 राज्यों के अधिकारियों को बुलाया गया था, जहां मृत्यु दर से सबसे अधिक है। वो 12 राज्य हैं, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब और बिहार हैं। इन 12 राज्यों को स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कोरोना गाइडलाइन को फॉलो कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।

    भारत में कोरोना वायरस के ताजा आंकड़े

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में रविवार (28 मार्च) को पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 62,714 मामले सामने आए और 312 लोगों की मौत हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 28,739 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इसकी के बाद देश में कुल कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,19,71,624 हो गई है। देश में 1,13,23,762 कोरोना वायरस से डिस्चार्ज हो गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 4,86,310 है, जिनका इलाज चल रहा है। देश में फिलहाल 6,02,69,782 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+