कोरोना: कम हो रही है संक्रमण की रफ्तार, बीते 24 घंटे में सामने आए 60,753 नए केस, 1,647 की हुई मौत

कोरोना: देश में 74 दिनों में सबसे कम एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में सामने आए 60,753 नए मामले

नई दिल्ली, 19 जून: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 19 जून को देश में कोविड-19 के 60,753 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 1,647 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 97,743 लोग रिकवर हो गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संक्खा 7,60,019 है, जो 74 दिनों बाद सबसे कम हैं। देश में कोरोना से अब तक 3,85,137 लोगों की मौत हो गई है। देश में कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,86,78,390 है। वहीं कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,98,23,546 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 60 हजार नए मामले दर्ज, 1,647 मरीजों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    भारत में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 96.16% हुआ

    देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 96.16% हो गया है। वहीं कोविड-19 डेली पॉजिटिविटी रेट 2.98% है। वैक्सीनेशन की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,00,085 डोज लगाई गई है। वहीं 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 27,23,88,783 हुआ है।

    28.50 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज राज्यों को दी गई: स्वास्थ्य मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 28.50 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी गई है। 19 जून को सुबह 8 बजे तक आंकड़ों के अनुसार 28.50 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज में से स्टेज सहित कुल खपत 25,63,28,045 डोज की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब भी राज्यों के पास 2.87 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोद मौजूद है।

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में 18 जून को कोरोना वायरस के 19,02,009 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं कुल सैंपल टेस्ट का आंकड़ा 38,92,07,637 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+