देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 2,46,628, अब तक 6,929 की मौत

नई दिल्ली। भारत लगातार कोरोना संकट से जूझ रहा है, बावजूद इसके कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9,971 मामले सामने आ चुके हैं, इस दौरान देश में 287 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल देश में कोरोना के कुल 2,46,628 मामले हैं, जिनमें से 1,20,406 एक्टिव केस हैं वहीं 1,19,293 लोग ठीक हो चुके हैं।देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 6,929 तक जा पहुंचा है। भारत विश्व का पांचवां सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है।

Recommended Video

    Coronavirus in India :कोरोना का कहर बड़े शहरों पर सबसे ज्यादा, मरीज 2.46 लाख के पार | वनइंडिया हिंदी
    देश में कोरोना के मामले 2.46 लाख के पार, 6,929 मौतें

    भारत में सबसे ज्यादा 2,849 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 1190, इसके बाद दिल्ली में 708 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। । स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक भारत में कोरोना से मरने वाले मरीजों में अधिकांश मरीज किसी न किसी दूसरे बीमारी से ग्रसित है।

    दिल्ली में जून अंत तक हो सकते हैं 1 लाख मामले

    तो वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली सरकार की तरफ से गठित की गई डॉक्टरों की पांच सदस्यीय के आकलन के अनुसार जून के अंत तक दिल्ली में कम से कम एक लाख COVID-19 मामलों की होने की संभावना है।

    अमेरिका में सबसे ज्यादा कोरोना से मौतें

    दुनिया में कोरोना से हुई मौतों की बात की जाए तो अब तक अमेरिका में सबसे ज्यादा 1,11,726 मौतें हुई हैं। इंग्लैंड में 40,465 मौतें हुई हैं। इटली में 33,486 और ब्राजील में 35,211 जानें गई हैं। स्पेन में 27,135 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में 29,111, मेक्सिको में 13,170, बेल्जियम में 9580, ईरान में 8209, जर्मनी में 8709 जानें गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+