Coronavirus in India Updates: केरल समेत 7 राज्यों में सक्रिय मामलों में उछाल

Coronavirus in India Updates: भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या एक बार फिर बढ़कर 3,700 से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटों में 360 से ज्यादा नए संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, केरल में सबसे अधिक 1,400, महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 सक्रिय मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि अधिकतर मरीजों की हालत सामान्य है और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति नियंत्रण में है।

coronavirus in India live updates

कोरोना वायरस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।

LIVE Feed
Jun 02, 2025, 3:21 PM IST

केरल समेत 7 राज्यों में सक्रिय मामलों में उछाल

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश के कई प्रमुख राज्यों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में एक दिन के भीतर उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार सुबह तक राज्यवार स्थिति इस प्रकार है: राज्यवार सक्रिय मामले (शीर्ष 7): ✔ केरल: 1,435 (सर्वाधिक प्रभावित) ✔ महाराष्ट्र: 506 ✔ दिल्ली: 483 ✔ गुजरात: 338 ✔ पश्चिम बंगाल: 331 ✔ कर्नाटक: 253 ✔ तमिलनाडु: 189 ✔ उत्तर प्रदेश: 157
Jun 02, 2025, 12:23 PM IST

कोविड-19 JN.1 वेरिएंट अलर्ट: क्या यह गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकता है?

भारत में कोविड-19 के JN.1 सब-वेरिएंट (ओमिक्रॉन का उप-प्रकार) के मामले बढ़ने के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने उच्च जोखिम वाले समूहों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। इस वेरिएंट में लगभग 30 म्यूटेशन पाए गए हैं, जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली से बचने में सक्षम हैं।
Jun 02, 2025, 11:42 AM IST

कोरोना से तमिलनाडु में एक और मौत!

तमिलनाडु में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिसकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मृतक ब्रोंकियल अस्थमा और गंभीर एक्यूट ट्यूबुलर इंजरी से पीड़ित था, जबकि कोरोना संक्रमण इन्सिडेंटल (आकस्मिक) पाया गया।
Jun 02, 2025, 11:02 AM IST

COVID-19 Cases in India: भारत में कोरोना की नई लहर?

COVID-19 Cases in India: भारत में कोरोना की नई लहर? एक्टिव केस 4000 के करीब-मौतें 32, केरल-महाराष्ट्र रेड जोन!
Jun 02, 2025, 10:03 AM IST

भारत में 3,961 सक्रिय मामले, 24 घंटे में 32 मौतें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,961 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 32 मरीजों की मौत दर्ज की गई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राज्यों को प्रोटोकॉल सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
Jun 02, 2025, 7:59 AM IST

जून की शुरुआत में कोरोना के केस बढ़े

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या एक बार फिर बढ़कर 3,700 से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटों में 360 से ज्यादा नए संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, केरल में सबसे अधिक 1,400, महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 सक्रिय मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि अधिकतर मरीजों की हालत सामान्य है और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति नियंत्रण में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+