COVID-19 Cases in India: भारत में कोरोना की नई लहर? एक्टिव केस 4000 के करीब-मौतें 32, केरल-महाराष्ट्र रेड जोन!

Today COVID-19 Cases in India 2025: क्या भारत में एक बार फिर कोविड-19 की लहर लौटने वाली है? ये सवाल अब ज़्यादा गंभीर होता जा रहा है क्योंकि देश में एक हफ्ते में 1200% से ज़्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल तक जहां एक्टिव केस कुछ सौ में थे, वहीं जून की शुरुआत में यह आंकड़ा 4000 के पास पहुंच गया है।

NB.1.8.1 और LF.7 जैसे नए वैरिएंट्स के कारण संक्रमण के मामलों में तेज उछाल देखा गया है, खासकर केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली और कर्नाटक में। केरल और महाराष्ट्र के आंकड़ें दोनों राज्यों को रेड जोन के रूप में चिह्नित कर रहे हैं, जहां संक्रमण की रफ्तार और मृत्यु दर दोनों बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 2 जून 2025 को जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 203 एक्टिव मरीज मिले हैं, जबकि मौतें 4 हुई हैं। वहीं, 1 जनवरी से 2 जून 2025 तक मरने वालों की संख्या 32 और एक्टिव मरीज 3961 हो गए हैं।

COVID-19 Cases India 2025

क्या कहते हैं ताजा आंकड़े?

Delhi Corona Update: दिल्ली का बेहाल!

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, आपको बता दें कि दिल्ली में बीते दिन 47 नए मरीज मिले और 1 की मौत हो गई। वर्तमान में दिल्ली में कुल 483 सक्रीय मरीज हैं, जबकि कुल मौतें 4 दर्ज की गई हैं।

Karnataka Corona Update: कनार्टक में कोरोना का कहर!

कनार्टक में बीते दिन 15 नए केस मिले, जबकि मौतें 0 रहीं। लेकिन अगर कुल एक्टिव मरीज की बात करें तो, 253 मरीज हैं। अब तक 4 मौतें हो चुकी हैं।

Kerala COVID-19 Update: केरल में हाहाकार!

केरल में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 35 नए केस मिले, जबकि 1 की मौत दर्ज की गई है। वहीं, कुल एक्टिव मरीज 1435 हो गए हैं, मौतों के मामले में 8 संख्या के साथ अव्वल पर है।

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोराना बनी महामारी!

महाराष्ट्र में कोरोना का हाल बेहाल है। यहां बीते 24 घंटे में 21 नए केस मिले हैं, जबकि मौत 1 दर्ज की गई है। अहम बात यह है कि कुल सक्रिय मरीजों की संख्या में केरल के बाद 506 आंकड़े के साथ यह दूसरे नंबर है। कुल मौतें 8 दर्ज हैं।

एक नजर में समझें कहां-कहां हाल बेहाल?

  • केरल में एक्टिव केस: 1435 | मौतें: 8
  • महाराष्ट्र में एक्टिव केस: 506 | मौतें: 8
  • दिल्ली में एक्टिव केस: 483 | मौतें: 4
  • कर्नाटक में एक्टिव केस: 253 | मौतें: 4

इनके अलावा गुजरात, तमिलनाडु, बंगाल जैसे राज्यों में भी मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।

नए वेरिएंट्स का खतरा कितना बड़ा है?

WHO और ICMR के मुताबिक, NB.1.8.1, LF.7, XFG, और JN.1 जैसे वेरिएंट्स, ओमिक्रॉन के उप-वैरिएंट्स हैं। इनमें से NB.1.8.1 को 'Variant Under Monitoring (VUM)' की श्रेणी में रखा गया है। अच्छी बात यह है कि इन वेरिएंट्स से संक्रमण फिलहाल हल्का ही देखा जा रहा है।

लक्षण क्या हैं?

  • बुखार
  • गले में खराश
  • नाक बंद
  • पेट संबंधी दिक्कतें
  • मतली और थकावट
  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि यदि ये लक्षण 4 दिन से अधिक बने रहते हैं, तो RT-PCR टेस्ट जरूर करवाएं।

क्या घबराने की जरूरत है?

फिलहाल, नहीं! स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह तैयार है। लेकिन ये भी सच है कि लापरवाही भारी पड़ सकती है। खासकर सीनियर सिटीजन, गर्भवती महिलाएं, और को-मॉर्बिडिटी वाले लोग विशेष सावधानी बरतें।

सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?

  • केरल और महाराष्ट्र में अलर्ट मोड
  • RT-PCR और जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाई गई
  • कर्नाटक और तमिलनाडु में हेल्थ बुलेटिन जारी

भले ही यह लहर अभी पहले जैसी खतरनाक नहीं दिख रही, लेकिन मामलों की तेज रफ्तार इशारा कर रही है कि सावधानी ही बचाव है। आने वाले दिनों में अगर मामले ऐसे ही बढ़ते रहे, तो सरकार को सख्त फैसले लेने पड़ सकते हैं। मास्क, दूरी और सतर्कता फिर से हमारी जरूरत बन चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+