Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की दूसरी लहर को लेकर जताई चिंता, कहा- अगले चार हफ्ते अहम

कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़, पंजाब, महाराष्ट्र को लेकर जताई चिंता, टेस्ट बढ़ाने को कहा

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना के तेजी बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई है। मंगलवार को अपनी प्रेस वार्ता में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि कुछ राज्यों में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। खासतौर से पंजाब, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र को लेकर उन्होंने फिक्र जताते हुए टेस्ट बढ़ाने की भी सलाह राज्यों को दी है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र और पंजाब में टेस्ट बढ़ने की बजाय कम हो रहे हैं। टेस्ट फिर से बढ़ाने की जरूरत है। वहीं नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है। कोरोना इस बार बीते साल के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैल रहा है। ऐसे में अगले चार सप्ताह काफी अहम रहने वाले हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में इन राज्यों में कोरोना का कहर, जानें पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus health ministry pc Death numbers being reported in Punjab and Chhattisgarh are cause of extreme concern

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश के कुल मामलों में से करीब 58 फीसदी मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं। वहीं कोरोना से जो मौतें हो रही हैं, उनमें से भी 34 फीसदी महाराष्ट्र से हैं। महाराष्ट्र में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट फरवरी में 6 फीसदी पर आ गई थी। अब यह 24 फीसदी पर पहुंच गई है, जो कि चिंता का विषय है। देश के दस सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित दस राज्यों में से भी सात महाराष्ट्र से हैं।

    राजेश भूषण ने छत्तीसढ़ और पंजाब में भी कोरोना से मौतें बढ़ने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक छोटा राज्य है लेकिन कोरोना के कुल मामलों से 6 फीसदी और कुल मौतों से 3 फीसदी यहां ये हैं, जो चिंता की बात है। वहीं कुल मौतों से 4.5 फीसदी पंजाब में दर्ज हो रही हैं। ऐसे में इन राज्यों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15 हाईलेवल टीमें बनाई हैं। जो महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पंजाब में जाएंगी। ये टीमें महाराष्ट्र के 30 जिलों, छत्तीसगढ़ के 11 जिलों और पंजाब के 9 जिलों में जाएंगी और हालात का जायजा लेते हुए रोजाना अपनी रिपोर्ट केंद्र को भेजेंगी।

    देश में कोरोना से मौत की दर 1.3 फीसदी

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया है कि देश में कुल कोविड मामलों में से 92 फीसदी मरीज रिकवर हो चुके हैं। देश में कोरोना से संक्रमित हुए मरीजों में से 1.3 फीसदी मौतें हुई हैं। कोरोना वैक्सीन को लेकर उन्होंने बताया कि आज सुबह तक देश में 8 करोड़ 31 लाख डोज लगाए गए हैं। इसमें से वैक्सीन के 43 लाख डोज कल लगाए गए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+