ऑक्सीजन की उपलब्धता और सप्लाई के लिए 1,27,000 नए सिलेंडरों का दिया है ऑर्डर: स्वास्थ्य मंत्रालय

ऑक्सीजन की उपलब्धता और सप्लाई पर हमारा ध्यान: स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी प्रेस वार्ता में देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति औ ऑक्सीजन संकट पर जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र सरकार मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता और सप्लाई पर लगातार काम कर रही है। अब तक 8593 मीट्रिक टन ऑक्सीजन 23 राज्यों को उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही 1,27,000 नए ऑक्सीजन सिलेंडरों का ऑर्डर भी दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की खपत का ऑडिट करने की भी सलाह दी है।

Coronavirus, Health ministry, oxygen, AIIMS Director Randeep Guleria, कोरोना वायरस, स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ राज्यों में तेजी से बढ़ते कोरोना केसों को लेकर भी चिंता जताई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अप्रैल में देश में मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, ओडिशा और गुजरात में मामले बढ़े रहे हैं, साथ ही कोरोना से मौतें भी ज्यादा हैं। इसके चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इन राज्यों के साथ संपर्क में है।

एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि रेमेडीसविर मरीज को दिया जानना है या नहीं। ये फैसला सीनियर डॉक्टर या अस्पताल ही लेगा। होम आइसोलेशन कब खत्म होगा, इस पर गुलेरिया ने कहा कि उन्होंने कहा है कि लक्षण आने के बाद 10 दिन और बुखार ना होने के 3 दिन बाद घर में आइसोलेशन को खत्म किया जा सकता है। आइसोलेशन की अवधि समाप्त होने के बाद टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+