Coronavirus: सरकार ने जारी की एडवाइजरी, विदेश से आने वालों का वीजा रद्द

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है। सरकार ने भारतीयों को विदेश ना जाने की सलाह दी है जबकि 15 अप्रैल तक विदेश से भारत आने वालों के वीजा को रद्द कर दिया गया है। हालांकि इस आदेश में राजनयिकों को छूट प्राप्त है। बता दें कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के 62 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 1 शख्स की मौत भी हो गई है। इसके अलावा विश्व के कई अन्य देशों में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के लिए भी परेशान करने वाली बात है।

एयर इंडिया ने रद्द की उड़ानें

एयर इंडिया ने रद्द की उड़ानें

कोरोना वायरस के फैलाव और बढ़ते मामलों को देखते हुए एयर इंडिया ने भी बुधवार की शाम बड़ा ऐलान किया। एयर इंडिया ने अपने एक बायन में कहा कि इटली और कोरिया के लिए सभी उड़ानों का 25 मार्च और 28 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है। वहीं कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस महीने होने वाले आईपीएल मैचों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

विधानसभा सत्र को भी स्थगित किया जा सकता है

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश तोपे ने कहा कि आज कैबिनेट के सभी मंत्रियों की बैठक हुई, जिसमे यह आम सहमति बनी है कि या तो आईपीएल के मैचों को रद्द कर दिया जाए या फिर उसे स्थगित कर दिया जाए क्योंकि इसकी वजह से लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है, हालांकि इसपर अंतिम फैसला कल लिया जाएगा। यही नहीं कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए विधानसभा सत्र को भी स्थगित किया या आगे बढ़ाया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में भी हालात खराब

उत्तर प्रदेश में भी हालात खराब

कोरोना वायरस को लेकर उत्तर प्रदेश में भी हालात कुछ ठीक नहीं हैं। यूपी के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने बुधवार को बताया कि राज्य में कुल 9 नमूने सकारात्मक पाए गए, 77 नमूनों के परिणामों आना बाकी है। अब तक कोरोना वायरस प्रभावित देशों के 3253 यात्रियों की जांच कर उन्हें निगरानी में रखा गया है। 739 यात्री निगरानी में हैं। 1मरीज को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सरकार ने 948 यात्रियों को कोरोना से प्रभावित देशों से निकाला

सरकार ने 948 यात्रियों को कोरोना से प्रभावित देशों से निकाला

अब तक सरकार ने कोरोना से प्रभावित देशों से 948 यात्रियों को निकाल लिया है। इनमें से 900 भारतीय नागरिक हैं और 48 विभिन्न राष्ट्रीयताओं से संबंधित हैं जिनमें मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, चीन, अमेरिका, मैडागास्कर, श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू शामिल हैं। भारत सरकार ने इसकी जानकारी दी है। वहीं, दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 242 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिससे कुल संक्रमित मामलों की संख्या 7,755 पहुंच गई है। अभी तक यहां इस बीमारी से 60 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: WHO ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया, रोकथाम और नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+