देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 910 की मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी लगातार अपने पैर पसार रही है। हर रोज हजारों लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं, उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 74 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 70 लाख को पार कर गई है। यही नहीं देश में अभी तक कोरोना से एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 74383 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 918 लोगों की मौत हो चुकी है। इन आंकड़ों के साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 7053807 हो गई है, जबकि 108334 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में 867496 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 6077977 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
Recommended Video
Coronavirus India Update : कुल मामले 70 लाख पार, 24 घंटे में 74,383 नए केस | वनइंडिया हिंदी













Click it and Unblock the Notifications