AIIMS का एक डॉक्टर भी Coronavirus पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों की तलाश
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है। इस कड़ी में डॉक्टर्स भी इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने लगे हैं। ताजा मामला AIIMS से सामने आया है। यहां के फिजियोलॉजी विभाग के एक रेजिडेंट डॉक्टर में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव पाया गया है। वो नॉन क्लीनिकल स्टाफ है। मामला सामने आने के बाद डॉक्टर के कॉन्टैक्ट में सभी लोगों को ढूंढा जा रहा है ताकि उनकों भी क्ववारंटाइन किया जा सके।
Recommended Video

बता दें, इससे पहले दो मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से एक डॉक्टर उत्तरी पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर इलाके का था तो वहीं दूसरा डॉक्टर मौजपुर इलाके का था। डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया।
जानकारी के मुताबिक बाबरपुर इलाके के मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टर में कोरोना के लक्षण पाए गए थे जिसके बाद उन्होंने कोरोना का टेस्ट करवाया। इसके बाद डॉक्टर की टेस्ट रिपोर्ट आई जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस के बाद डॉक्टर और उसके परिवार के साथ उनके स्टाफ को भी आइसोलेट किया गया।
डीटीसी बस में आते-जाते थे डॉक्टर
बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए डॉक्टर पिछले कुछ दिनों से दिल्ली परिवहन निगम की बस के जरिये ही घर से अस्पताल आ-जा रहे थे। ऐसे में उनके साथ बस में आने-जाने वाले डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की भी जांच की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications