CORONAVIRUS: हाथ पर होम क्वारंटाइन की मुहर के साथ सफर कर रहा था दिल्ली का कपल, ट्रेन से उतारा गया

नई दिल्ली। राजधानी ट्रेन में सफर कर रहे एक कपल को हाथ पर होम क्वारंटाइन की मुहर देखने के बाद नीचे उतार दिया गया। दिल्ली की रहने वाली इस पति पत्नी को दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस से उस वक्त उतारा गया जब साथ सफर कर रहे लोगों ने पति के हाथ पर होम क्वारंटाइन रहने के लिए लगाई गई मुहर देखी।

सिकंदराबाद से पकड़ी थी ट्रेन

सिकंदराबाद से पकड़ी थी ट्रेन

रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि पति-पत्नी ने शनिवार सुबह सिकंदराबाद से बेंगलुरु-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पकड़ी थी। सुबह करीब पौने दस बजे तेलंगाना के काजीपेट पहुंची तो उसी बोगी में सवार एक अन्य यात्री ने उस वक्त पति के हाथ पर होम क्वारंटाइन रहने के लिए लगी मुहर देखी जब वह हाथ धुल रहा था। इसके बाद अन्य सहयात्रियों ने टीटीई को इसकी जानकारी दी। दिसके बाद हंगामा बढ़ते देख उन्हें उतार दिया गया।

दोनों को अस्पताल ले जाया गया

दोनों को अस्पताल ले जाया गया

रेलवे के कर्मचारी इसके बाद दंपत्ति को अस्पताल लेकर गए। वहीं काजीपेट में ही ट्रेन को रोककर डिब्बे को पूरी तरह सैनेटाइज किया गया और उसे बंद कर दिया गया। होम क्वारंटाइन की मुहर कोरोना वायरस से संदिग्ध मामलों की स्थिति में लगाई जाती है। ऐसे लोगों को घर में सबसे अलग रहने के लिए कहा जाता है। उन्हें पब्लिक पैलेस में नहीं जाना होता है।

कोरोना से पूरा विश्व दहशत में

कोरोना से पूरा विश्व दहशत में

बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस का कहर पूरा विश्व झेल रहा है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामलों में लगातार तेजी आई है। राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 6 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिनमें से 5 केस भीलवाड़ा और एक जयपुर में सामने आया है। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 298 तक पहुंच गई है। कोरोना वायरस के कारण देश में चार लोगों की मौत हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के 25 मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं जहां, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 52 हो गई है। जबकि यूपी में भी कोरोना वायरस संक्रमण के 23 केस सामने आए हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+