45 से ज्यादा उम्र वाले आज से ले सकेंगे कोरोना वैक्सीन, जानें कब, कहां और कैसे होगा टीकाकरण?

45 से ज्यादा उम्र वाले आज से ले सकेंगे कोरोना वैक्सीन, जानें कब, कहां और कैसे होगा टीकाकरण?

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पूरे देशभर में आज यानी एक अप्रैल से कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा बदलाव हो रहा है। 01 अप्रैल 2021 से अब भारत में कोई भी 45 से ज्यादा उम्र वाले लोग अब कोरोना वैक्सीन ले सकते हैं। देशभर में अब सिर्फ तीन पैमाने पर कोरोना वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है। पहले दो पैमाने में हेल्थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जा रही है। तीसरे पैमाने में अब 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। आज से किसी भी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को अब वैक्सीन लेने से पहले सर्टिफिकेट बनवाने की जरूरत नहीं होगी। तो आइए जानें कब, कहां और कैसे होगा 45 से से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण?

Recommended Video

    Corona Vaccination: 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को आज से लग रही Corona Vaccine | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus vaccine

    1. वैक्सीन के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

    - कोरोना वैक्सीन लेने के लिए अब भी आप लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए आपको www.cowin.gov.in पर जाकर अपनी सभी जानकारी फिल करनी होगी। इसके बाद आप अपने पास के हॉस्पिटल में अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय चुनकर कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं।

    2. सरकारी अस्पताल में फ्री मिलेगी वैक्सीन

    -अगर आप सरकारी अस्पताल में वैक्सीन लेने जाते हैं तो वहां आपको फ्री में कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं अगर आप वैक्सीन देश के किसी प्राइवेट अस्पताल में लगवाते हैं तो आपको हर डोज पर 250 रुपये शुल्क देना होगा।

    3. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कत है तो क्या करें?

    अगर आप कोरोना वैक्सीनेशन के लिए www.cowin.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपने पास के सरकारी अस्पताल में जाकर टीकाकरण के लिए जानकारी ले सकते हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को कहा, "आप दोपहर 3 बजे के बाद अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जा सकते हैं और साइट पर पंजीकरण का विकल्प चुन सकते हैं।"

    4. कितने दिनों के अंतराल पर दी जाएगी वैक्सीन की दूसरी डोज

    केंद्र सरकार ने पहले कहा था कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज 28 दिनों के अंतराल पर दी जाएगी। यानी पहले डोज के बाद दूसरा डोज 28वें दिन दिया जाएगा। लेकिन भारत के कोविडशील्ड वैक्सीन दूसरी खुराक पहले डोज के 8 सप्ताह बाद दी जा सकती है। हालांकि, बढ़ा हुआ अंतराल भारत के एक अन्य वैक्सीन कौवैक्सीन पर लागू नहीं होता है।

    5. दिल्ली में अब 12 घंटे कोरोना वैक्सीनेशन

    वहीं दिल्ली में दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 12 घंटे वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है। तो दिल्ली सरकार के जिन अस्पतालों में वैक्सीनेशन हो रहा है वहां बिना रजिस्ट्रेशन वाले लोग दोपहर तीन बजे से रात 9 बजे तक कभी भी टीकाकरण करा सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+