Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या दो लाख तक पहुंची

भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या दो लाख तक पहुंची

नई दिल्ली। भारत ने कोरोनोवायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा हैं। देश में मंगलवार को दर्ज किए गए केसों के बाद भारत में कोरोना मरीजों की संख्‍या दो लाख के आंकड़े के बिलकुल करबी पहुंच चुका हैं। सबसे चिंताजनक बात ये हैं कि लगभग 15 दिनों में कोरोना पॉजिटिवों की संख्‍या एक लाख का आंकड़ा पार कर गया।

corona

बता दें 15 दिनों पहले देश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या एक लाख का आंकड़ा पहुंच गया था और महज 15 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या लगभग दो लाख तक पहुंच चुकी हैं। देश में एक दिन में 8,000 से अधिक लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। आज सुबह से कोरोना पॉजिटिव के 8,171 मामले दर्ज किए गए जिसके बाद देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्‍या दो लाख के करीब पहुंच चुकी हैं। पिछले 24 घंटें में 204 मौतें हुईं और अब तक देश में कोरोना ने देश में 5,598 लोगों की जान ले ली। बता दें स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर पिछले 24 घंटों में कुल 8, 171 कोविड 19 के नए केस दर्ज किए गए जिसके बाद कोरोना वायरस संक्रमितों की देश में कुल संख्‍या 1,98,706 पहुंच चुकी हैं। भारत में अब 97,581 लोगों का इलाज चल रहा हैं और 95, 527 लोग कोरोना से स्‍वस्‍थ्‍य हो चुके हैं।

corona

देश वर्तमान में वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों में सातवें स्थान पर है। 2.33 लाख मामलों के साथ इटली छठे स्थान पर है। 18 लाख से अधिक मामलों वाला अमेरिका, वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है, इसके बाद 5.2 लाख से अधिक ब्राजील हैं। देश के राज्यों में, महाराष्ट्र 70,000 से अधिक मामलों के साथ देश का कोरोनोवायरस हॉटस्पॉट बना हुआ है।

corona

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से बुलेटिन जारी किया गया। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रतित 95,527 मरीज अब तक पूर्ण रुप से स्‍वस्‍थ्‍य हो चुके हैं और भारत में रिकवरी दर अब 48.07% है और ये काफी संतोषजनक है।उन्‍होंने कहा कि हमारे देश में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर 2.82% है, जो दुनिया में सबसे कम है। उन्‍होंने कहा कि भारत की COVID19 से जुड़ी 50% आबादी के लिए भारत की आबादी का 10% हिस्सा जुड़ा है। लव अग्रवाल ने बताया कोरोना वायरस से मरने वालों में 73 फीसदी लोगों को पहले से अन्‍य बीमारियां थे।

corona
वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की वैज्ञानिक निवेदिता गुप्‍ता ने बताया कि हमारे पास 681 प्रयोगशालाएं हैं जहां कोरोना का टेस्‍ट किया जा रहा हैं। इनमें 1 जून तक सरकारी क्षेत्र में 476 और निजी क्षेत्र में 205 टैस्टिंग लैब शामिल हैं और जहां हम हर दिन 1 लाख 20 हजार कोरोना वायरस की जांच कर रहे हैं। हम स्वदेशी प्लेटफार्मों का उपयोग रैंपिंग के लिए भी कर रहे हैं #COVID19 परीक्षण क्षमता। ट्रूनेट स्क्रीनिंग और पुष्टिकरण परीक्षण अब मान्य किए गए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिलों में उपलब्ध होने के बाद से परीक्षण का दायरा बढ़ा दिया गया है।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+