COVID Cases in India: हो जाइए सचेत! 24 घंटे में मिले 752 कोरोना मरीज, 4 लोगों की मौत
CORONA Cases In India: कोरोना का खतरा एक बार फिर पूरे विश्व पर मंडरा रहा है। भारत में भी करोना के कई मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट जेएन1 (JN.1) ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। हर दिन इसके नए मामले सामने आ रहे हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में 700 से अधिक कोरोनोवायरस के नए संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना मरीजों में 752 मामलों की वृद्धि एक दिन में हुई है। इस साल एक दिन में पाए गए कोरोना संक्रमितों में ये संख्या अब तक 21 मई, 2023 के बाद सबसे अधिक है।

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3,420 हो गए हैं। जबकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा सुबह 8 बजे जारी किए गए अपडेट के अनुसार कोरोना संक्रमण की वजह से चार अन्य लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़ कर अब तक 5,33,332 हो गई है।
यह भी देखें: कोरोना का कहर तेज, क्या नए वेरिएंट JN.1 के लिए फिर से लगवानी होगी वैक्सीन? जानिए जवाब
पिछले एक महीने में वैश्विक स्तर पर नए कोविड मामलों की संख्या में 52% की वृद्धि हुई: WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार पिछले चार हफ्तों के दौरान नए कोविड मामलों की संख्या में 52 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है।
इस दौरान 850,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ ने अपनी ताजा प्रेस रिलीज में कहा कि पिछले 28 दिनों की तुलना में नई मौतों की संख्या में 8 प्रतिशत की कमी आई है। अब तक 3,000 से अधिक नई मौतें दर्ज की गई हैं।
यह भी देखें: 'हमें सतर्क रहने की जरूरत', नए कोविड वैरिएंट JN.1 के डर के बीच WHO की पूर्व चीफ साइंटिस्ट
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि 17 दिसंबर तक, COVID-19 की शुरुआत के बाद से वैश्विक स्तर पर 772 मिलियन से अधिक कंफर्म मामले और लगभग सात मिलियन मौतें रिकॉर्ड की गई हैं।
इसके अलावा, स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि वैश्विक स्तर पर क्रमशः 23 प्रतिशत और 51 प्रतिशत की कुल वृद्धि के साथ 118,000 से अधिक नए कोविड-19 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि, 1600 से अधिक नए मामले गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में एडमिट हुए हैं।
यह भी देखें: COVID-19 JN.1 Variant: क्या फिर से आने वाली कोरोना के नए वेरिएंट की लहर? जानिए एक्सपर्ट ने क्या बताया












Click it and Unblock the Notifications