दिल्ली एम्स ने किया अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की मौत का खंडन, कहा- 'अभी जिंदा है'
दिल्ली एम्स ने किया अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की मौत का खंडन, कहा- 'अभी जिंदा है'
नई दिल्ली, मई 07। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की गुरुवार को कोरोना संक्रमण के चलते मौत की खबर सामने आई थी जिसका अब दिल्ली के एम्स अस्पताल ने खंडन किया है। एम्स के अधिकारयों ने बताया कि छोटा राजन जिंदा है और उसका इलाज जारी है। पिछले सप्ताह कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। छोटा राजन को साल 2015 में इंडोनेशिया से गिरफ्तार किया गया था, वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में अपनी सजा काट रहा है। देशभर में फैला कोरोना वायरस दिल्ली के कई जेलों को भी अपनी चपेट में ले चुका है। 26 अप्रैल को तिहाड़ जेल की एक अधिकारी ने कोर्ट को बताया था कि उसे कोविड पॉजिटिव पाया गया है।
Recommended Video

61 वर्षीय छोटा राजन की मौत की खबर आग की तरह फैल गई, सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा होने लगी। हालांकि बाद में एम्स के अधिकारियों ने अंडरवर्ल्ड डॉन की मौत की खबरों का खंडन करते हुए अफवाहों पर विराम लगा दिया। अधिकारी ने कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन अभी जिंदा है, इलाज के लिए वह एम्स अस्पताल में भर्ती है। आपको बता दें कि राजन के खिलाफ कम से कम 70 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये हत्या से लेकर फिरौती तक से जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट का योगी सरकार को निर्देश- नाइट कफ्यू छोटा कदम, पूर्ण लॉकडाउन पर करें विचार
26 अप्रैल को उसके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी तिहाड़ जेल के सहायक जेलर ने मुंबई स्थित सेशन कोर्ट को दी थी। मुंबई में उसके खिलाफ लंबित सभी आपराधिक मामलों को सीबीआई को हस्तांतरित कर दिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए एक विशेष अदालत का गठन किया गया। तिहाड़ जेलर ने मुंबई स्थित सेशन कोर्ट को सूचना दी कि वह छोटा राजन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के लिए जज के समक्ष पेश नहीं कर सकते क्योंकि उसका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है और उसे एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications