कोरोना संकट में राहत की खबर, देश के 20 राज्यों में COVID-19 रोगियों की रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत से अधिक
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है, मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक देश के 20 राज्यों में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। वर्तमान में देश के कुल मरीजों की ठीक होने की दर 63 फीसदी है। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा लगातर बढ़ रहा है लेकिन इस बीच महामारी से ठीक होने वाली मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से राजेश भूषण ने कहा, राष्ट्रीय स्तर पर मई में रिवकरी रेट लगभग 26 फीसदी था, मई के अंत तक यह लगभग 48 प्रतिशत हो गया, जुलाई आने तक यह लगभग 63 फीसदी हो गया है।

राजेश भूषण ने आगे बताया कि कुल मामलों में से 86 फीसदी मामले सिर्फ 10 राज्यों तक ही सीमित है। इनमें से 2 राज्य- महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 50 प्रतिशत मामले हैं और 8 अन्य राज्यों में 36 प्रतिशत मामले हैं। इसके अलावा मार्च में प्रतिदिन मामलों के बढ़ने की गति लगभग 31 फीसदी थी, मई में वो 9 फीसदी हो गई, मई के अंत तक वो लगभग 5 प्रतिशत हो गई। अगर हम 12 जुलाई के आंकड़े देखें तो यह 3.24 प्रतिशत है। इसके साथ ही राजेश भूषण ने बताया कि भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोरोना के कारण होने वाली मौंतों की संख्या 17.2 है जबकि दूसरे देशों में यह भारत से 35 गुणा है।
राजेश भूषण ने बताया कि भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोरोना मामलों की संख्या 657 हैं। हम दुनिया के उन देशों में से हैं जिनमें प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोरोना वायरस के मामले सबसे कम हैं। उन्होंने आगे बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार अगर हम प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 140 लोगों का टेस्ट प्रति दिन करते हैं तो यह कॉम्प्रिहेंसिव टेस्टिंग है, भारत में 22 राज्य ऐसे हैं जिनमें प्रतिदिन 10 लाख जनसंख्या पर 140 से अधिक लोगों का टेस्ट किया जा रहा है।
Recommended Video
गौरतलब है कि पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की बात करें तो भारत में अब तक 9,06,752 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, तो वहीं कोरोना के कारण अब तक 23,727 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 3,11,565 है और इस बीमारी को मात देकर स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या भी 5,71,460 है, बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 28,498 नए मामले सामने आए हैं और 553 मौतें रिपोर्ट की गई हैं।
यह भी पढ़ें: परेशान करने वाले हैं भारत में कोरोना के ये आंकड़े, इन दो मामलों में अमेरिका और ब्रजील को भी पीछे छोड़ा
-
Mumbai Tunnel Project: ₹7,765 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट, ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव तक कितना पूरा हुआ काम? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट?












Click it and Unblock the Notifications