Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसा: कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- उनको भुलाया नहीं जा सकेगा

कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में घायल कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- उनको भुलासा ना जा सकेगा

नई दिल्ली, 15 दिसंबर: बीते हफ्ते तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया है। इस हादसे में जान गवाने वालों की संख्या अब 14 हो गई है। सीडीएस रावत की पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हादसे वाले दिन ही हो गई थी। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बुरी तरह से जख्मी हालत में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। कैप्टन वरुण सिंह का बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। आज उनके निधन की खबर आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और दूसरे प्रमुख नेताओं ने दुख का इजहार किया है।

Recommended Video

    Group Captain Varun Singh Passes Away: President, Modi समेत इन्होंने दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी
     Captain Varun Singh

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है- ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गर्व और वीरता के साथ देश की सेवा की। आज उनके निधन से बेहद आहत हूं। राष्ट्र के लिए उन्होंने जो काम किया और जिस भाव से सेवा की, उसको कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। शांति।

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा- कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे। मै गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

    रक्षामंत्री ने भी जताया दुख

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है- ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। वे एक सच्चे योद्धा थे जो अंतिम सांस तक लड़ते रहे। मेरे विचार और गहरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

    कुन्नूर में हुआ था हादसा

    देश के लिए अहम ऑपरेशन को अंजाम देने और नेतृत्व करने वाले भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर बुधवार, 8 दिसंबर को तमिलनाडु में कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी, जनरल बिपिन रावत के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह समेत 14 लोगों की जान गई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+