भारत में विवादित एंटी कोविड Molnupiravir Pills की हुई धुंआधार बिक्री, 50 करोड़ रुपये का हुआ व्यापार
लॉन्च के पहले महीने में विवादित Molnupiravir Pills की भारत में हुई धुंआधार बिक्री, 50 करोड़ रुपये की हुई बिक्
नई दिल्ली, 17 फरवरी। एंटी कोरोना Molnupiravir Pills की सुरक्षा को लेकर चिंताएं की जा रही है, इसके बावजूद भारत में इसके लॉचिंग के पहले ही महीने में इस दवा की धुंआधार बिक्री हुई। डेटा से पता चलता है कि एंटी कोविड Molnupiravir Pills की सुरक्षा के लेकर चिंताओं के बावजूद, भारतीयों ने इसके लॉन्च के पहले महीने के भीतर 50 करोड़ रुपये की लगभग 1.2 करोड़ गोलियां खरीदी हैं।

46.5 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ
स्वास्थ्य अनुसंधान फर्म IQVIA द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनसुार 46.5 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है इस दवा ने जस्व के मामले में सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। देश के शीर्ष स्वास्थ्य नियामक ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा दिसंबर के अंतिम हफ्ते में पहली ओरल -कोविड दवा Molnupiravir Pills को मंजूरी दी गई थी।
ये कंपनियां बना रही हैं दवा
टोरेंट, सिप्ला, सन फार्मा, डॉ रेड्डीज, नैटको, माइलान, हेटेरो और ऑप्टिमस सहित तेरह भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनियों को Molnupiravir Pills बनाने की मंजूरी दी गई थी, जिसे अमेरिकी फार्मा दिग्गज के सहयोग से यूएस-आधारित बायोटेक्नोलॉजी कंपनी रिजबैक बायोथेरेप्यूटिक्स द्वारा विकसित किया जा रहा है।
कोरोना में गेम चेंजर के रूप में देखा गया
दवा को जादू की गोली के गेम चेंजर के रूप में देखा गया क्योंकि अध्ययनों से पता चला है कि यह कोरोनोवायरस से संक्रमित लोगों में अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु के जोखिम को एक तिहाई तक कम कर सकती है।
लॉन्च के पहले महीने में ही जमकर बिक्री
आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी में पूरे भारत में दवा की 5.6 लाख यूनिट से अधिक की बिक्री हुई है। इनमें से कुछ ब्रांडों में 10 कैप्सूल के स्ट्रिप्स होते हैं जबकि अन्य में 40 कैप्सूल के स्ट्रिप्स होते हैं। अनुमान के मुताबिक पिछले एक महीने में 1.2 करोड़ कैप्सूल बिके हैं।
दवा के बिक्री से बढ़ा राजस्व
मोलनुपिरवीर बनाने वाली मुंबई की एक फार्मा कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 40 करोड़ रुपये के कारोबार तक पहुंचने में लंबा समय लगता है। हालांकि दवा को तीसरी लहर के बीच में लॉन्च किया गया था और इसलिए, पहले महीने में ही अच्छा राजस्व हासिल करने में कामयाब रही।












Click it and Unblock the Notifications