विपक्ष ने राष्ट्रपति से मिलकर की कृषि विधेयकों वापस लौटाने की मांग: गुलाम नबी आजाद
नई दिल्ली। विपक्षी सांसदों ने हाल ही में पारित कृषि विधेयकों के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस संबंध में सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद शाम 5 बजे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की। उन्होंने कई मुद्दों पर बात की और कहा कि सरकार को कृषि संबंधी विधेयक लाने से पहले सभी दलों, किसान नेताओं के साथ विचार-विमर्श करना चाहिए था।
Recommended Video

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा किलगभग 18 राजनीतिक दलों के नेताओं ने इकट्ठा होकर निर्णय लिया था कि माननीय राष्ट्रपति के सामने ये बात लाई जाए कि किस तरह से राज्यसभा में किसानों से संबंधित बिल पास किया गया। इस बिल को सरकार को राजनीतिक दलों से, किसान नेताओं से बात करके लाना चाहिए था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात के बाद कहा कि संसद में कृषि संबंधी विधेयकों को 'असंवैधानिक' तरीके से पारित किया गया है इसलिए राष्ट्रपति को इन विधेयकों को संतुति नहीं देकर इनको वापस भेजना चाहिए। उन्होंने यह दावा भी किया कि रविवार को राज्यसभा में हंगामे के लिए विपक्ष नहीं बल्कि सरकार जिम्मेदार है।












Click it and Unblock the Notifications