तमिलनाडु के राज्यपाल ने पत्र लिखकर मांगी माफी, कहा- आप मेरी पोती जैसी हो

तमिलनाडु के राज्यपाल ने पत्र में आगे लिखा है कि मैने आपके गाल पर थपकी अपनी पोती की तरह समझकर दी

नई दिल्ली। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने महिला पत्रकार से माफी मांग ली है। राजभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंगलवार को महिला पत्रकार के गाल सहलाने के बाद मचे बवाल के एक दिन बाद राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बुधवार को एक पत्र लिखकर माफी मांग ली है। पत्र में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा- 'आपका 18 अप्रैल 2018 को भेजा गया ईमेल मिला। आपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद की घटना का जिक्र किया है। मैंने आपके सवाल को अच्छा माना था। इसकी तारीफ करने के लिए मैंने आपके गाल को थपथपा दिया था क्योंकि आप मेरे लिए मेरी पोती की तरह हैं।'

'मैने आपके गाल पर थपकी अपनी पोती की तरह समझकर दी'

'मैने आपके गाल पर थपकी अपनी पोती की तरह समझकर दी'

तमिलनाडु के राज्यपाल ने पत्र में आगे लिखा है कि मैने आपके गाल पर थपकी अपनी पोती की तरह समझकर दी। मैने पत्रकार के तौर पर आपके प्रदर्शन की सराहना के तौर पर ऐसा किया क्योंकि मैं खुद भी उसी पेशे के सदस्य के तौर पर 40 वर्षों तक रहा हूं। हालांकि, पत्रकार ने ट्वीट कर यह कहा कि राज्यपाल की तरफ से मांगी गई माफी को वह स्वीकार तो करती हैं लेकिन वह राज्यपाल पुरोहित की तर्कों से सहमत नहीं हैं।

पत्रकार लक्ष्मी ने राज्यपाल के इस व्यवहार पर हैरानी जताई थी

पत्रकार लक्ष्मी ने राज्यपाल के इस व्यवहार पर हैरानी जताई थी

गौरतलब है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने एक महिला पत्रकार के सवाल पर उसकी गाल थपथपा दी। महिला पत्रकार की मांग पर राज्यपाल की तरफ से यह माफी उस वक्त मांगी गई है जब लक्ष्मी सुब्रमण्यम ने एक तस्वीर को ट्वीट किया। इसमें राज्यपाल उसके गाल को सहलाते हुए देखे जा रहे थे। लक्ष्मी ने राज्यपाल के इस व्यवहार पर हैरानी जताई थी। डीएमके नेता और राज्यसभा सांसद कनिमोझी ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया है। कनिमोझी ने बिना नाम लिए लिखा, 'भले ही उनका इरादा गलत नहीं था, लेकिन जो व्यक्ति संवैधानिक पद पर है, उसे मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। एक महिला पत्रकार की निजता का उल्लंघन करना प्रतिष्ठा या सम्मान नहीं दर्शाता है।'

 समझिए पूरा मामला

समझिए पूरा मामला

'डिग्री के बदले एडजस्ट' करने के मामले में एक महिला प्रोफेसर की गिरफ्तारी के बाद उठ सवालों पर सफाई देने के लिए मंगलवार को बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने एक महिला पत्रकार का गाल सहला दिया। महिला पत्रकार उनसे कोई सवाल पूछ रही थी, जिसे टालते हुए राज्यपाल ने बिना उसकी सहमति के उसके गाल को सहला दिया। महिला पत्रकार ने ट्विटर पोस्ट के जरिए इस मामले का जिक्र कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। महिला पत्रकार ने सोशल साइट ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'राजभवन में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैंने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से एक सवाल पूछा। उस सवाल का जवाब देने की बजाय राज्यपाल ने मेरा गाल सहला दिया। मैंने कई बार मेरा चेहरा धोया लेकिन ये निशान नहीं छूट रहा है। इतने उत्तेजित और नाराज हो गए थे आप राज्यपाल पुरोहित। ये आपके हिसाब से दादाजी जैसा काम हो सकता है लेकिन मेरे लिए आप गलत हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+